हल्द्वानी : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की ओर से मोटाहल्दू में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की करतूतों से सिडकुल का अस्तित्व संकट में आ गया है। भाजपा श्रमिकों को बेचने का काम कर रही है। उद्योगपति सुविधाएं लेने के बाद दो-चार साल में वापस चले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पिछले पांच सालों में यहां भाजपा के ही विधायक थे। क्या कहीं कोई विकास कार्य हुए हो तो यहां की जनता बताए। इससे सरकार की नाकामी सामने आ गई। भाजपा सरकार यदि विकास कार्य की होती तो वह अपने विधायक का टिकट नहीं काटते। सभा का संचालन रमेश जोशी ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, इंटक के राष्ट्रीय महासचिव लवी चिलवाल, राजेंद्र खनवाल, नंदकिशोर कपिल, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, हुकुम सिंह कुंवर, दीप पाठक, केदार पलडिय़ा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा रावत ने दुम्का बंगर बच्चीधर्मा, देवरामपुर, हिम्मतपुर चौमवाल, किशनपुर सकुलिया आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।