Nirbhik Nazar

हिजाब पहनकर ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा लगाने वाली मुस्कान को पांच लाख रुपये इनाम देगी जमीयत उलेमा ए हिन्द

सहारनपुर: कर्नाटक के कालेज में हिजाब पहनने को लेकर छिड़ी बहस के बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने वाली छात्रा मुस्कान खान को बधाई देते हुए पांच लाख रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।

कर्नाटक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक भगवा पटका पहनकर जयश्रीराम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इसके विरोध में बुर्का पहने मुस्कान खान अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगती है। दोनों ओर से नारों का सिलसिला चलता रहता है। बताया जाता है कि मुस्कान कर्नाटक के महात्मा गांधी कॉलेज उडुपी की छात्रा है। वह कालेज में हिजाब की पाबंदी लगा दिए जाने के बाद भी हिजाब पहनकर कालेज जा रही है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने मुस्कान को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

जमीयत द्वारा किए गए इस कार्य को मौलाना महमूद मदनी ने अपनी फेसबुक पर भी साझा किया है। साथ ही जमीयत की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इस संबंध में एक लेख व पोस्टर भी अपलोड किया है। इसमें मौलाना मदनी ने मुस्कान को बहादुर लड़की बताया है। इस संबंध में मौलाना महमूद मदनी से बात करना चाहा तो उनसे वार्ता नहीं हो पाई। बता दें कि इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी मुस्कान की तारीफ की है। उधर, जमीयत के इस एलान पर इंटरनेट मीडिया पर क्रिया-प्रतिक्रिया का दौर चल रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *