Nirbhik Nazar

हरक सिंह रावत ने साधा भाजपा पर निशाना, जानिए त्रिवेन्द्र, तीरथ और सीएम धामी पर क्या कटाक्ष किया…

खटीमा: पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने खटीमा में भाजपा पर जोरदार हमला बोला। कहा भाजपा ने पांच साल में प्रदेश की जनता को तीन मुख्यमंत्री दिए, लेकिन एक भी प्रदेश के गरीब-मजदूर किसान के काम नहीं आया।  हरक ने कहा, जहां एक ओर लोग कोरोना से जान गंवा रहे थे। वहीं भाजपा के एक मुख्यमंत्री कोरोना को एक जीव बताकर उसके जीवन की रक्षा करने की बात कर रहे थे। दूसरे मुख्यमंत्री का इतिहास का ज्ञान इतना कमजोर था कि उन्हें पता ही नहीं भारत किस देश का गुलाम रहा। वह भारत को अमेरिका का गुलाम बता रहे थे। अब यह तीसरे मुख्यमंत्री हैं, जो खटीमा से हैं।

इन्हें क्रिकेट का शौक है, यह चौके-छक्के बहुत मारते हैं। खटीमा की जनता को 14 फरवरी को अपने वोट से इन्हें क्लीन बोल्ड करना है। उन्होंने खटीमा की जनता से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं इस दौरान कापड़ी ने महंगाई, बेरोजगारी पर भाजपा सरकार को घेरा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *