Nirbhik Nazar

जे.पी नड़ड़ा बोले – केदारनाथ की पवित्र भूमि में कांग्रेस की बात करना ठीक नहीं

रुद्रप्रयाग: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि देवभूमि और वीरभूमि में आने का मौका मिला है। यहां देवताओं का वास है। यहां हर घर से वीर सपूत जन्म लेते हैं। यह क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंसदीदा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखते हैं। जबकि कांग्रेस परिवादवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति करती है। उनके पास कोई उपलब्धि नहीं होती है। नड्डा ने कहा कि  केदारनाथ की पवित्र भूमि पर कांग्रेस के कारनामों की बात करना उचित नहीं होगा। कहा कि कांग्रेस अब भाई बहन की पार्टी रह गई है। इसमें कार्यकर्ता नहीं है। धीरे-धीरे कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जाएगी। कहा कि कांग्रेस ने रामजन्म भूमि को लटकाने का काम किया है। मोदी सरकार ने धारा 370 को हटाया है, आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा। केदारपुरी में भव्य काम हुए हैं। देश की रक्षा, संस्कृति की रक्षा, भाजपा ही करती है। मोदी ने ऐतिहासिक फैसले लेते हुए कार्य किए हैं। इसी रिर्पोट कार्ड पर भाजपा जनता से वोट मांग रही है।

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास करती है। गरीब और पिछड़ों के विकास के लिए भाजपा कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कोई गांव ऐसा नहीं है, जहां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शौचालय नहीं दिए हैं। मोदी ने पूरे देश में सबको शौचालय दिए हैं। उज्जवला योजना भी मोदी सरकार ने दी है। 10 करोड़ लोगों को इस योजना से जोड़ा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता के हित में आयुष्मान योजना, शोभाग्य योजना लागू की हैं। जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। कहा कि केदारनाथ विधानसभा मोदी का पंसदीदा क्षेत्र है। उन्होंने केदारनाथ के विकास के लिए 260 करोड़ रुपए दिए। केदारनाथ आपदा में कांग्रेस ने घोटाले किए जबकि नरेंद्र मोदी ने इसे संवारा है। ऑल वेदर रोड मोदी सरकार की देन है। 12 हज़ार करोड़ इस पर खर्च हो रहे हैं। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन यहां के विकास को तेज गति देगी।

उत्तराखंड के हर घर से देश का प्रहरी है और अब यहां सैन्य धाम बन रहा है। वन रैंक वन पेंशन भी मोदी सरकार ने जारी की। कांग्रेस देश को बेचना चाहती थी, किंतु भाजपा ने देश को बेचने से बचा लिया। कहा कि आज भारत की सेना चीन के सामने मौजूद है। हर क्षेत्र को सड़क से जोड़ा गया है। एक साल में 25 हज़ार किमी सड़क बन रही है। हर घर को नल और जल से जोड़ा गया है। सभी को पक्का मकान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इस बात को स्वयं मोदी भी कह चुके हैं। कहा कि यदि केदारनाथ का विकास करना है तो यहां से भाजपा की प्रत्याशी शैलारानी रावत को जिताना होगा। इससे पूर्व राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र की रक्षा कर रही है और कांग्रेस देवभूमि की मर्यादा धूमिल करने का काम कर रही है। यहां ऐसे लोग हैं जो यहां मुस्लिम यूनिर्वसिटी बनाने का सपना देख रहे हैं। ऐसी सोच रखने वाले लोगों को जनता सबक सिखाएगी।

उपलब्धियां गिनाईं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केदारनाथ पुनर्निर्माण को भाजपा की उपलब्धि बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने केदारनाथ के विकास के लिए चार सौ अस्सी करोड़ से अधिक रूपये खर्च किए हैं। चार धाम को जोड़ने के लिए 12 हजार करोड़ रुपये से बन रही सड़क, पर्वतमाला प्राजेक्ट के तहत भी उत्तराखंड में बनने वाले रोपवे यहां पर्यटन विकास और सेना के लिए सुविधाओं की नई इबारत लिखने को तैयार हैं। वीर प्रसूता भूमि के सम्मान के लिए मोदी सरकार उत्तराखण्ड में सैन्य धाम बना रही है। फौजी भाइयों के लिए वन रैंक वन पेंशन के तहत वीरभूमि उत्तराखण्ड के एक लाख सोलहर हजार फौजियों को हमने लाभ पहुंचाया है। देवभूमि को आपदाओं से बचाने के लिए तीन राडर लगाये गये है। केदारनाथ पीएम मोदी का क्षेत्र है, मोदी जी इस इलाके से प्यार करते है, मोदी ने कहा है कि अगला दशक उत्तराखण्ड का होगा।

हल्की बारिश में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे

अगस्त्यमुनि में हल्की बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। जनसभा के दौरान और समापन के बाद भी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश देखा गया है। महिला, बुर्जुग, युवा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत किया। मंच पर पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में बड़ी माला पहनाई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *