Nirbhik Nazar

उड़ते विमान में हो गया महिला से बलात्कार…

न्यूज़ डेस्क : हवा में उड़ते विमान में एक महिला से बलात्कार किया गया. पीड़िता विमान के फर्स्ट क्लास केबिन में थी, तभी एक शख्स ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. विमान के लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

महिला ने केबिन क्रू को दी जानकारी 

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान नेवार्क, न्यू जर्सी से लंदन  जा रहा था. ओवर नाइट की फ्लाइट की इस फर्स्ट क्लास में सफर करने वाली ब्रिटिश महिला ने आरोप लगाया कि जब सभी यात्री सो रहे थे, तब एक शख्स ने उसके साथ बलात्कार किया. आरोपी भी ब्रिटेन का रहने वाला है. वारदात के बाद महिला ने यूनाइटेड एयरलाइंस के केबिन क्रू को इस बारे में बताया, जिसने हीथ्रो एयरपोर्ट को सूचित किया और फ्लाइट के लैंड करते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोप की सच्चाई तलाश रही पुलिस

पिछले हफ्ते हुई इस वारदात के आरोपी और पीड़ित महिला के उम्र 40 के आसपास बताई जा रही है. पुलिस ने विमान के लग्जरी केबिन फिंगर प्रिंट आदि सबूत इकठ्ठा किए हैं. वहीं, कुछ पैसेंजर्स का कहना है कि फर्स्ट क्लास केबिन में दो लोग थे और शुरुआत में दोनों अजनबी लग रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें एक साथ केबिन के लाउन्ज में स्थित बार में देखा गया. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि महिला के आरोप में कितनी सच्चाई है.

एयरलाइन ने नहीं दिया कोई बयान  

इस पूरे मामले में एयरलाइन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. सवाल ये भी उठ रहा है कि आखिर विमान के फर्स्ट क्लास केबिन में ऐसी वारदात कैसे हो सकती है? बहरहाल पुलिस का कहना है कि वो महिला के आरोप की बारीकी से जांच कर रही है. वो DNA और दूसरे सबूतों के आधार पर सच्चाई का पता लगा रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *