Nirbhik Nazar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साक्षात्कार मे बोले, हम हर – हारकर भी जीतने लगे हैं, पढ़िये इंटरव्यू की 10 खास बातें…सुनिये पूरा Interview (VIDEO)

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं इस बार के चुनाव में सभी राज्यों में देख रहा हूं कि भाजपा के प्रति लहर है, भारी बहुमत से भाजपा जीतेगी। हमें सेवा का मौका इन सभी 5 राज्यों की जनता देगी। जिन राज्यों ने हमें सेवा का मौका मिला है उन्होंने हमें परखा है, हमारे काम को देखा है। बता दें कि पीएम मोदी ने ये बातें एक इंटरव्यू में कही है। प्रधानमंत्री मोदी का ये इंटरव्यू 70 मिनट का है जिसमें विधानसभा चुनाव 2022 समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें पीएम मोदी ने कई सारे मुद्दों पर बात की है। प्रधानमंत्री के इंटरव्यू में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का भी जिक्र हैं। महंगाई पर भी मोदी ने दो टूक जवाब दिया है। जितने सवाल प्रधानमंत्री से डेढ़ दो सालों में पूछे गए हैं उन सारे सवालों के जवाब मोदी ने दिए हैं।

PM मोदी के इंटरव्यू की 10 बड़ी बातें-

1.भारतीय जनता पार्टी हार-हार कर ही जीतने लगी है। हमने बहुत पराजय देखे हैं, ज़मानत ज़ब्त होती देखी हैं। एक बार जनसंघ के समय चुनाव हारने पर भी मिठाई बांटी जा रही थी, तो हमने पूछा की हारने पर मिठाई क्यों बांट रहे हैं? तब बताया गया कि हमारे तीन लोगों की ज़मानत बच गई।

2.सुप्रीम कोर्ट जो कमेटी बनाना चाहती थी, राज्य सरकार ने सहमति दी। जिस जज के नेतृत्व में जांच चाहती थी सरकार ने सहमति दी। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है तभी सुप्रीम कोर्ट की इच्छा के अनुसार सारे निर्णय करती है: लखीमपुर खीरी मामले पर PM मोदी

3.मैं चीन के राष्ट्रपति को तमिलनाडु ले गया, फ्रांस के राष्ट्रपति को उत्तर प्रदेश ले गया, जर्मन चांसलर को कर्नाटक ले गया। देश की शक्ति को उभारना, हर राज्य को प्रोत्साहन देना हमारा काम है। UN में मैं तमिल में बोलता हूं दुनिया को गर्व होता है कि भारत के पास दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है

4.मैंने किसी के पिता, माता, नाना, दादा के लिए कुछ नहीं कहा। मैंने देश के प्रधानमंत्री ने क्या कहा, वो कहा है। मैंने बताया कि एक प्रधानमंत्री के ये विचार थे तब क्या स्थिति थी और आज प्रधानमंत्री के ये विचार हैं तब क्या स्थिति है: जवाहरलाल नेहरू को लेकर संसद में दिए बयान पर PM मोदी

5.आज भाजपा पंजाब में सबसे विश्वसनीय पार्टी बनकर उभरी है। समाज जीवन के बहुत से वरिष्ठ लोग, राजनीति के बहुत बड़े महारथी भी अपने पुराने दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं… हमने छोटे किसानों के लिए जो काम किया है, उसकी पंजाब में ज़बरदस्त पहुंच है।

पीएम मोदी का पूरा इंटरव्यू 

6.कोविड महामारी में सब कहते थे कि जो जहां है वो वहीं रहे। कांग्रेस ने फ्री टिकट देकर लोगों को प्रोत्साहित किया कि जाइए… दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जीपों में जाकर झोपड़ियों में लोगों को कहा है कि आप जल्दी जाइए यहां लॉकडाउन हो रहा है।

7.मैं समाज के लिए हूं परन्तु मैं जो नकली समाजवाद की चर्चा करता हूं ये पूरी तरह परिवारवाद है। लोहिया जी का परिवार कहीं नजर आता है क्या? जॉर्ज फर्नांडिस का परिवार कहीं नजर आता है क्या? नीतीश बाबू का परिवार कहीं नजर आता है क्या? एक बार किसी ने मुझे चिट्ठी भेजी थी कि उ.प्र. में समाजवादी पार्टी के परिवार से 45 लोग ऐसे थे जो किसी न किसी पद पर थे। किसी ने मुझे कहा कि उनके पूरे परिवार में 25 साल से अधिक आयु के हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है।

8.कुछ नेता निजी स्वार्थ के लिए विविधता को एक दूसरे से साथ विरोध के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले 50 साल उन्होंने यही किया है, हर बात पर देश को बांटों और राज करो। परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र की सबसे बड़ा दुश्मन है। जब परिवार ही सर्वोपरि होता है, परिवार को बचाओ पार्टी बचे न बचे, देश बचे न बचे। ये जब होता है तो सबसे बड़ा नुकसान प्रतिभा को होता है। सार्वजनिक जीवन में जितनी अधिक प्रतिभा आए वो जरूरी है।

9.मैं इस चुनाव में सभी राज्यों में देख रहा हूं कि भाजपा के प्रति लहर है, भारी बहुमत से भाजपा जीतेगी। हमें सेवा का मौका इन सभी 5 राज्यों की जनता देगी। जिन राज्यों ने हमें सेवा का मौका मिला है उन्होंने हमें परखा है, हमारे काम को देखा है।

10.चुनाव घोषित होने के बाद मैं किसी राज्य का दौरा नहीं कर सका। मैं चुनाव आयोग के नियमों का पालन करता हूं। हमने ‘दो लड़कों’ का खेल पहले भी देखा था उनमें इतना अहंकार था कि उन्होंने ‘गुजरात के दो गधे’ ये शब्द का प्रयोग किया था। यूपी की जनता ने उनको हिसाब दिखा दिया। दूसरी बार उनके साथ ‘दो लड़के’ और एक ‘बुआ जी’ थे फिर भी, यह उनके लिए कारगर नहीं हुआ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *