Nirbhik Nazar

शनिवार को थम जाएगा प्रचार, उत्तराखंड की जमीं पर वोटों की जुगत मे लगे सियासी दलों के स्टार…

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए अब दो दिन ही शेष हैं। शनिवार शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा। इसी के साथ सियासी दलों ने स्टारवार तेज कर दी है।  निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार थम जाता है।

प्रदेश में मतदान सोमवार 14 फरवरी को शाम छह बजे समाप्त होगा, इस कारण शनिवार 12 फरवरी को शाम छह बजते ही चुनाव प्रचार भी थम जाएगा। इसके बाद अगले 48 घंटे साइलेंट पीरियड में सिर्फ मतदान की तैयारियां होंगी। इस तरह प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए अब दो दिन ही बाकी हैं।

इसी के साथ सभी दलों ने स्टारवार तेज कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। मोदी की आज और कल भी लगातार दो दिन अल्मोड़ा और रुद्रपुर में रैलियां प्रस्तावित हैं। भाजपा की तरफ से योगी आदित्यनाथ भी जल्द प्रचार के लिए आने वाले हैं। कांग्रेस की तरफ से गुरुवार को राहुल गांधी ने मंगलौर और जागेश्वर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

शेष दो दिनों में प्रियंका गांधी भी कांग्रेस के लिए प्रचार में जुट सकती है। इधर, आप की तरफ से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया गुरुवार को उत्तराखंड में आ चुके हैं, जो प्रचार समाप्त होने के बाद ही वापसी करेंगे। बसपा के लिए यूपी की पूर्व सीएम मायावती गुरुवार को हरिद्वार में एक रैली कर चुकी हैं। सपा के लिए भी अखिलेश यादव के उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *