Nirbhik Nazar

चारों तरफ से लग रहे आरोप ! क्या पैसे लेकर बांटे प्रदेश AAP प्रभारी ने उत्तराखंड मे टिकट ? देखिये पीड़ित का पूरा वीडियो…  

देहरादून : आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल ने पद व पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया पर प्रत्याशियों को टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया था  । अब उनके आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो मे  संतोष कबड़वाल ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी को अन्य राजनीतिक दलों से बेहतर समझकर इसका सदस्य और पदाधिकारी बना था। लेकिन प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में दिल्ली, मेरठ, हरियाणा और बिहार से उत्तराखंड आई टीम के इरादे हमारी आध्यात्मिक देवभूमि की संस्कृति से इत्तेफाक नहीं रखते। साथ ही उत्तराखंड के भविष्य के लिए यह बेहद घातक और भयावह भी है। आरोप लगाया कि इन लोगों की नजर उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों पर है। बाहरी इलाकों से आए गिरोह के सदस्य यहां खनन के पट्टे कराना चाहते हैं तो कोई पहाड़ में जमीन खरीदकर काटेज बनाकर बाहरी लोगों को बेचने के सपने देख रहा है। पार्टी चुनाव को गंभीरता से न लेकर सिर्फ टिकट बेचने और धन वसूली के कार्य में लगी है। आप के उत्तराखंड में पांव जमाने पर उन्होंने खुद को पापी मानते हुए क्षमा मांगी है। कहा कि आप को दिया गया एक-एक वोट इस प्रदेश की अस्मिता और स्वाभिमान के लिए बहुत बड़ा खतरा होगा। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया प्रत्याशियों को पैसे लेकर तियाक्त दे रहे हैं ।

आपको बता दें 2 दिन पहले हरिद्वार मे उत्तराखंड में आप के टिकट बेचने के आरोपों को अरविंद केजरीवाल ने बेबुनियाद ठहराया था । उन्होंने कहा था कि कोई भी टिकट बेचने का सबूत दे दे तो वह अपने नेता को जहन्नुम तक नहीं छोड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल ने तर्क दिया था की  हर सीट से तीन-तीन दावेदार थे। टिकट एक ही को दिया जा सकता है। ऐसे में बाकी दो की नाराजगी जाहिर है। कुछ दिन बाद नाराजगी दूर हो जाती है और सभी मिलकर पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़वाते हैं। कुछ लोग पार्टी छोड़ देते हैं और टिकट बेचने और तानाशाही जैसे आरोप लगाते हैं। राजनीति में ऐसे आरोप प्रत्यारोप चलते रहते हैं। अब सवाल ये उठता है की क्या आम आदमी पार्टी मे वाकई ये खेल चल रहा है या फिर सिर्फ पार्टी छोड़ने वाले आरोप लगा रहे हैं ऐसा नहीं है की उत्तराखंड मे आम आदमी पार्टी पर ये आरोप पहली बार लग रहे हों इससे पहले भी पार्टी छोड़ने वाले कई पदाधिकारी आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगा चुके हैं। केजरीवाल भी साफ कर चुके हैं की वो टिकट बेचने वालों का पीछा जहन्नुम तक नहीं छोड़ेंगे तो क्या केजरीवाल इन वायरल वीडियोज़ का संज्ञान लेकर इनकी जांच कराएंगे ?

देखिये पूरा मामला और सुनिए पीड़ित का बयान और केजरीवाल का वादा (By; jaintvlive.com)

जिन्होंने AAP को कहा टाटा-बाय-बाय-

  1. रविन्द्र जुगरान, वरिष्ठ नेता
  2. चन्द्र किशोर जखमोला, मेजर जनरल, प्रदेश उपाध्यक्ष
  3. विनोद कपरूवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष
  4. अनन्त राम चौहान IPS, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
  5. सुबर्धन शाह IAS
  6. संजय भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता
  7. राकेश काला, प्रदेश प्रवक्ता
  8. आशुतोष नेगी, प्रदेश प्रवक्ता
  9. अवतार राणा, प्रदेश प्रवक्ता
  10. जितेंद मलिक, प्रदेश सचिव
  11. अतुल जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
  12. संजय पोखरियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
  13. संजय सिलसुवाल, फाउंडर
  14. रिंकू सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष परवादून
  15. गुरमेल सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष पछवादून
  16. संजय क्षेत्री, जिला महासचिव देहरादून
  17. दीपक सेलवान, प्रदेश उपाध्यक्ष, SC प्रकोष्ठ
  18. गौरव उनियाल, जिला मीडिया प्रभारी देहरादून
  19. सुरेश भट्ट, यमकेश्वर
  20. संदीप नेगी, संगठन मंत्री बद्रीनाथ
  21. नवीन बिष्ट, कैंट
  22. सुनीता राणा, उधमसिंह नगर
  23. संदीप गोयल, व्यपार मण्डल महासचिव
  24. राजू सिंह, महासचिव धर्मपुर
  25. पप्पू यादव, उपाध्यक्ष धर्मपुर
  26. रविन्द्र पड़ियार, नेता आप धर्मपुर
  27. राजेन्द्र प्रसाद गैरोला, निर्दलीय धर्मपुर
  28. रोहित रोहिला, प्रदेश महासचिव, आप युवा मोर्चा
  29. एडवोकेट विनोद कुमार, प्रदेश सचिव
  30. बिल्लू बाल्मीकि
  31. अजय सोनकर, (रि) उपनिदेशक आयकर
  32. अजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
  33. राजेश शर्मा, प्रदेश सचिव
  34. महाबीर अमोला, ऋषिकेश
  35. डॉ भुवन चन्द्र आर्य
  36. भूपेंद्र फरासी, जिलाध्यक्ष महानगर देहरादून
  37. त्रिलोक सिंह सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष व रायपुर, मसूरी प्रभारी
  38. सन्तोष कबड़वाल, जिलाध्यक्ष नैनीताल
  39. रुचि धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा
  40. मनोज द्विवेदी, प्रदेश संयुक्त सचिव
  41. सुनील सिंघल, जिला प्रवक्ता हरिद्वार
  42. संजीव तोमर, वरिष्ठ कार्यकर्ता
  43. रिंकी जॉर्ज, जिला महासचिव देहरादून महिला मोर्चा
  44. शशांक पाल, उपाध्यक्ष महानगर देहरादून
  45. पंकज जोशी, जिला सचिव अल्मोड़ा
  46. शमशेर महर, पूर्व फौजी, अध्यक्ष व्यापार मण्डल पिथौरागढ़
  47. सार्थक बिंद्रा, जिला आर्बज्वर नैनीताल
  48. अधिवक्ता भानू कबडाल, जिला प्रवक्ता युवा मोर्चा नैनीताल
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *