देहरादून: रायपुर विधासभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं तीन बार के विधायक रहे हीरा सिंह बिष्ट ने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। वह जनसमस्याओं को लेकर बीजेपी सरकार पर प्रहार कर रहे हैं। देहरादून में रायपुर विधासभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं तीन बार के विधायक रहे हीरा सिंह बिष्ट ने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। वह जनसमस्याओं को लेकर बीजेपी सरकार पर प्रहार कर रहे हैं। कांग्रेस की नीतियां बता रहे हैं। अपने पिछले कार्यकाल का उल्लेख कर रहे हैं। साथ ही जनता से वायदे भी कर रहे हैं। हीरा सिंह बिष्ट कर्मचारी नेता भी हैं। ऐसे में वह सरकारी कार्यालयों में भी जाकर कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से मिल रहे हैं। केंद्रीय संस्थानों के बार भी लोगों से मुलाकात करने के साथ ही गेट मीटिंग भी कर रहे हैं।

जारी है जनसंपर्क अभियान
कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान जारी है। आज हीरा सिंह बिष्ट का आमवाला, रांझावाला, पाल मोहल्ला, किद्दूवाला, बद्रीश कालोनी, धर्मपुर अग्रवाल बेकरी के पीछे, रिस्पना नगर, राजीव नगर, एमडीडीए कालोनी, वृंदावन गार्डन, हिल व्यू कालोनी आदि क्षेत्र में जनसभाओं का कार्यक्रम है। वह इन क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे हैं। लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करा रहा हैं। साथ ही लोगों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
सरकार पर किए प्रहार
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की बीजेपी सरकार से आमजन त्रस्त हो गया है। महंगाई चरम पर है। रोजगार सृजित नहीं हो रहे हैं। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों के घरों का बजट बिगड़ चुका है। कोरोनाकाल में स्वास्थ्य सेवाओं का बुराहाल आप देख चुके हो। कैसे लोग अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ते रहे। अब बदलाव का समय आ गया है। कांग्रेस तो समर्थन दें। हम वादा करते हैं कि रोजगार सृजित करेंगे। महंगाई को नियंत्रित करेंगे।
पांच वर्ष में भी इन समस्याओं पर कुछ भी नहीं किया
हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि भाजपा ने पिछले पांच साल में कितने रोजगार सृजित किए और दृष्टि दोष पत्र 2022 में कितनों का करेगी, इसका उल्लेख नहीं किया गया है। जब उत्तराखंड में महंगाई की दर राष्ट्रीय औसत से 30 फीसद से ज्यादा है, ऐसे में उत्तराखंडवासियों के लिए डबल महंगाई से कैसे निजात दिलाई जाए, उसके बारे में भी दृष्टि दोष पत्र में एक भी शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि दोष पत्र में दो कुछ वाक्य और योजनाएं तो भाजपा के 2017 के दृष्टि दोष पत्र से पूरी ले ली गई। अर्थात तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा सरकार ने भी अप्रत्यक्ष रूप से मान लिया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने, महंगाई और पलायन की समस्या से निजात दिलाने के लिए पांच साल में कुछ नहीं हिुआ।
बिजली पानी की समस्या पर बोले
उन्होंने कहा कि बिजली, पानी के बिलों की बढ़ोत्तरी, पलायन में बढ़ोत्तरी बीजेपी सरकार के काम हैं। साथ ही कहा कि भाजपा ने ये किया था, करती है, अब हम नहीं करने देंगे। उन्होंने बिजली को लेकर कहा कि 101 से 200 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उत्तराखंडवासियों को चार रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल चुकाना पड़ रहा है। वहीं, 400 यूनिट से अधिक खर्च करने पर 6.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल चुकाने होंगे। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने ये प्रण लिया है कि उत्तराखंडवासियों को पहले साल 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके बाद इस लाभ को चरणवद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा। वहीं, पानी की दर भी चुपचाप बढ़ा दी जाती है। साथ ही पानी की समस्या हर तरफ है। गर्मियों में लोगों के घरों में पानी तक नहीं पहुंचता है।
रायपुर को दी ऐतिहासिक पहचान
हीरा सिंह बिष्ट ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वह सदैव लोगों की समस्याओं के लिए रायपुर क्षेत्र में संघर्षरत रहे। वह हमेशा दूर दृष्टि पक्का इरादा के सिद्वान्त पर चलते रहे। पूरे प्रदेश के साथ-साथ रायपुर क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने को ऐतिहासिक काम किए।