Nirbhik Nazar

कैबिनेट मंत्री के अश्लील ऑडियो मामले मे कांग्रेस की दहाड़ – महिलाओं का सम्मान नहीं अपमान करती है भाजपा – राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस

देहरादून: कांग्रेस ने दो ऑडियो और वीडियो जारी कर प्रदेश की सियासत में गरमाहट ला दी। इसमें सरकार में काबीना मंत्री बताए गए एक वरिष्ठ नेता का एक महिला के साथ बातचीत का ऑडियो काफी अश्लील है। दूसरा वीडियो महिला एवं बाल विकास का बताया गया है, जिसमें वर्ष 2015 में एक्सपायर हो चुके खजूर को महिलाओं को बांटा जा रहा है। कांग्रेस ने इन दोनों को महिला अस्मिता-सम्मान से जोड़ते हुए भाजपा को कठघरे में किया है। हम इन ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं करते। शुक्रवार दोपहर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेस में कहा कि इन दोनों आडियो और वीडियो ने महिलाओं के प्रति भाजपा के चाल,चरित्र और चेहरे को बेनकाब कर दिया है।

एक काबीना मंत्री स्तर का व्यक्ति एक महिला से उसका काम कराने के नाम पर शोषण करने का प्रयास कर रहा है। इस आडियो में महिला के साथ ऐसी अभद्रता से बातचीत की जा रही है कि उसे सुना भी नहीं जा सकता।  सत्ता में आने पर कांग्रेस इस ऑडियो की जांच कराएगी। महिलाओं का अपमान करने वाले ऐसे व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा। गौरव ने कहा कि दूसरा, वायरल वीडियो महिला एवं बाल विकास विभाग की काबीना मंत्री पर सवाल उठाता है। इस वीडियो में साफ साफ नजर आ रहा है कि विभागीय लोग छह साल पहले एक्सपायरी डेट के खजूर बंटवा रहे हैं। शिशु को जन्म देना एक महिला के लिए, एक मां के लिए सबसे अहम क्षण होता है। लेकिन एक्सपायर खजूर गर्भ को विषाक्त कर सकता है। यह बहुत बड़ा अपराध है। उत्तराखंड की मातृशक्ति भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

मैंने पहले कहा था कि भाजपा के विधायक एक इनोवा गाड़ी भर तक ही सिमट कर रह जाएंगे। लेकिन अब मुझे पूरा विश्वास है कि वो केवल एक आल्टो कार में बैठने लायक ही बचेंगे। खुद एमपी के सीएम शिवराज सिंह जी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं। आगामी 10 मार्च को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

प्रो. गौरव वल्लभ, राष्ट्रीय प्रवक्ता-कांग्रेस

महिलाओं का सम्मान नहीं अपमान करती है भाजपा: मो. शमा

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद शमा ने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं बल्कि अपमान करती है। राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेस में कहा कि भाजपा के दो विधायक, एक संगठन का वरिष्ठ पदाधिकारी महिलाओं के शोषण के आरोपी है। एक विधायक तो सच सामने आने के डर अपना डीएनए टेस्ट कराने तक को राजी नहीं हैं। एनआरसीबी की वर्ष 2020 की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड दुष्कर्म के मामले में हिमालयी राज्यों में नंबर एक पर था।

दूसरे और तीसरे नंबर पर हिमाचल और  त्रिपुरा थे। इन तीनों की जगह भाजपा की सरकारें हैं। बच्चों के साथ अपराध में पाक्सों में  भी उत्तराखंड पहले पायदान पर था। मेघालय और त्रिपुरा दूसरे व तीसरे नंबर पर है। जहां जहां भाजपा की सरकारे हैं, वहीं महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं।

शमा ने कहा कि कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की पक्ष रही है। हर गरीब-वंचित के साथ है। उत्तराखंड में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण, गैस सिलेंडर की कीमतों को 500 रुपये तक रखने और पांच लाख परिवारों को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का निर्णय किया है। सत्ता में आने पर कांग्रेस इन वादों को लागू करेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 6 9 7 0 2
Users Today : 9
Users Last 30 days : 694
Total Users : 69702

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *