Nirbhik Nazar

अमित शाह बोले – कांगेस के लिए उत्तराखंड सिर्फ एक पर्यटन स्थल…

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी । इसी कड़ी में धनोल्टी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब अलग राज्य का संघर्ष चल रहा था, तब कांग्रेस उत्तराखंड के पक्ष में नहीं थी। गृहमंत्री ने देहरादून जिले की रायपुर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को भी संबोधित किया।  गृह मंत्री अमित शाह ने धनोल्टी में कहा, मुझे याद है कि जब अलग राज्य का संघर्ष चल रहा था तब कांग्रेस पार्टी का स्टैंड क्या था, वे देवभूमि के पक्ष में नहीं थे। उस समय सिर्फ भाजपा ऐसी पार्टी थी जो कहती थी कि उत्तराखंड की रचना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया तो 5 में से 5 सीटें उनकी झोली में डाल दीं। पीएम बनने के बाद उन्होंने 2015 में सालों से चली आ रही वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा किया। गृहमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने ‘वन रैंक-वन पेंशन’ लागू कर सेना के जवानों के घरों को 20 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों को हुआ है। कांग्रेस हमेशा यह निर्णय लेने में विफल क्यों रही है?

कांग्रेस नहीं चाहती थी उत्तराखंड एक स्वतंत्र राज्य बने

सहसपुर में भी जनसभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि इस देश में कोई गांव या जिला नहीं है जहां से लोग चार धाम नहीं गए हैं। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि उत्तराखंड एक स्वतंत्र राज्य बने। अटल बिहारी वाजपेयी ने लिया यह फैसला और अब पीएम मोदी राज्य का सौंदर्यीकरण कर रहे हैं।

कांग्रेस के चार-धाम, चार-कामपर तंज

कांग्रेस के ‘चार धाम चार काम’ पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने ‘चार धाम चार काम’ का नारा दिया है। मैं प्रियंका गांधी से कहना चाहता हूं कि आप अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं। आप लोग प्रदेश के लिए चार विकास कार्य भी कर लेते तो आज हमें कुछ नहीं करना पड़ता। वो चारधाम, चार काम नहीं करेंगे, बल्कि आने के बाद चार दाम मांगने वाले खड़े हो जाएंगे। स्थानीय स्तर पर विधायक वसूली करेगा, मंत्री वसूली करेगा, मुख्यमंत्री वसूली करेगा, और चौथा दिल्ली में बैठने वाला परिवार भी वसूली करेगा।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी 70 साल के बाद कहती है कि चारधाम के चार काम करेंगे। अरे, अब बहुत देर हो चुकी है। सारे काम नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं। हरीश रावत जहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं, वहां से कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। लेकिन हरीश रावत जी को हारने की आदत है। कांग्रेस देवभूमि का विकास नहीं कर सकती, ये तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है। हरीश रावत कहते हैं कि हम मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। बीजेपी की सरकार ईगास की छुट्टी रखती है, हरीश रावत जी ने जुम्मे की छुट्टी रखी थी।

कांगेस के लिए उत्तराखंड एक पर्यटन स्थल

गृहमंत्री ने कहा, कांगेस के लिए उत्तराखंड एक पर्यटन स्थल है, छुट्टियां बिताने ये लोग यहां आते हैं। हमारे लिए उत्तराखंड बाबा केदार और बद्री विशाल का स्थल है। हमारे लिए भारत की संस्कृति की आत्मा है ये देवभूमि। पहाड़ों के साथ, मां गंगा, यमुना के साथ हमारी श्रद्धा जुड़ी है। शाह ने कहा, कोरोना के बाद लॉकडाउन लगा, तो उसके बाद रोज कमाकर खाने वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया था। दुनिया चर्चा करती थी कि लोग कोरोना से ज्यादा भूख से मर जाएंगे। लेकिन मोदी सरकार करीब 2 साल से 80 करोड़ गरीबों को हर महीने 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति दे रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *