Nirbhik Nazar

जानिये काबिल सिब्बल सीएम धामी को क्यों बोले “उत्तराखंड में आपकी पार्टी हार रही है और आपको कानूनी सलाह की जरुरत है” ?

देहरादून: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर जुबानी हमला बोला है। सिब्बल ने धामी के समान नागरिक संहिता लागू करने के वादे पर कहा कि ये बताता है कि बीजेपी उत्तराखंड में चुनाव हार रही है। उन्हें कानूनी सलाह की जरुरत है।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक वीडियो जारी किया था। उसमें उन्होंने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी जीतती है तो वो समान आचार संहिता का ड्राफ्ट बनाने के लिए समिति बनाएंगे। इस समिति की पैनल में कानून के एक्सपर्ट, सेवानिवृत लोग और स्टॉकहोल्डर शामिल किए जाएंगे।

उनके इसी बयान पर सिब्बल ने ट्वीट कर लिखा कि ‘बीजेपी के जीतने पर समान आचार संहिता लागू करने की घोषणा करके पुष्कर सिंह धामी, कृपया आप अपनी पार्टी और खुद को शर्मिंदा ना करे। इससे पता चलता है कि उत्तराखंड में आपकी पार्टी हार रही है और आपको कानूनी सलाह की जरुरत है।’

पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि आगामी नई भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद न्यायविदों, सेवानिवृत जनों, समजा के प्रबुद्धजनों की एक कमेटी तैयार करेगी, जो यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी। यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक प्रभावी कदम होगा। उत्तराखंड में जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड जारी किया जाएगा। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *