Nirbhik Nazar

हम सियासत में भी करते हैं इबादत, भाजपा शहादत में भी ढूंढती है सियासत – आचार्य प्रमोद कृष्णम

देहरादून: कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भाजपा ने 2014 से पहले जो बातें कही थी, उससे अब एकदम पलट गई। न राष्ट्रभक्ति है न राष्ट्रएकता है। शहीदों के परिजनों को सम्मान नहीं मिला। वो शहादत में भी सियासत ढूंढते हैं और हम सियासत में भी इबादत करते हैं। कांग्रेस ने राष्ट्र की सेवा की है और डंके की चोट पर करती रहेगी।

आचार्य प्रमोद कृष्णम शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। गल्जवाड़ी स्थित जेएसआर फार्म हाउस में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि देशभक्ति का सर्टिफिकेट मांगने वाली पार्टी के से कोई पूछे की आजादी के आंदोलन में उनका क्या योगदान था। आजादी के आंदोलन और उसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने कुर्बानी थी। किसी कांग्रेस के नेताओं ने कुर्बानी दी है। भाजपा बताए उसके किस नेता ने देश के लिए कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि एक संत को दक्षिणा में कुछ दिया जाता है। उन्होंने दक्षिणा के बदले कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 14 तारीख को एक-एक वोट कांग्रेस के निशान पर डंके की चोट पर पड़े। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शहीदों की भूमि है। यहां पैदा होने वाले बच्चे के नक्षत्र में राष्ट्रभक्ति की इबारत लिख दी जाती है। अपने शायराना अंदाज में उन्होंने कहा, ‘सबे गम के सीने से खुशी का सूरज निकलने वाला है, उत्तराखंड की फिजाएं ये बता रही हैं कि बड़ी जल्दी मौसम बदलने वाला है। उन्होंने दावा किया प्रियंका गांधी ने उन्हें खासतौर पर मसूरी प्रचार के लिए भेजा है। प्रत्शशी गोदावरी थापली ने कहा कि विपक्षी दल उनके भावुक वीडियो की एक क्लिप चलाकर दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है। मसूरी की जनता परिवर्तन का मन बन चुकी है। जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर बेटी के अपमान का बदला लेगी। भारत साधु समाज के सचिव स्वामी ऋषिस्वरानंद महाराज, पूर्व मंत्री हिमाचल सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, अवनीत लामा, उपेंद्र थापली उर्फ बिल्लू भाई, सुशांत बोहरा, दुर्गेश गौतम, प्रशांत खंडूड़ी, जगदीश चौहान, नरेद्र क्षेत्री, अनिल बस्नेत आदि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *