Nirbhik Nazar

उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के लिए 70 सीटों पर मतदान जारी, 632 प्रत्याशियों का भाग्य हो जाएगा EVM मे बंद…

देहरादून: उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के लिए 82.66 लाख मतदाता सभी 70 सीटों के लिए मैदान में उतरे 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए गए कर्नल अजय कोठियाल समेत अन्य नेता शामिल हैं। भाजपा, कांग्रेस और आप के 70-70 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के 60, सपा के 56 और उक्रांद के 46 प्रत्याशियों के अलावा 260 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

राज्य में सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गए थे। संत-महात्माओं से लेकर आम जन हर कोई लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले रहा है। हालांकि, सुबह मतदान सुस्त रफ्तार से शुरू हुआ। राज्य में 776 अतिसंवेदनशील (क्रिटिकल), 1050 संवेदनशील (वलनरेबल) और 173 विशेष निगरानी मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। चुनाव के दौरान नजर रखने को केंद्र द्वारा एक विशेष सामान्य पर्यवेक्षक, एक विशेष पुलिस पर्यवेक्षक और एक विशेष व्यय लेखा पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 34 सामान्य, 13 पुलिस और 21 व्यय लेखक पर्यवेक्षक चुनावी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। प्रदेश में सभी मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के माध्यम से मतदाता पर्ची वितरित की जा चुकी है।

प्रदेश में नौ मतदान केंद्र 15-20 किमी की दूरी, पांच मतदान केंद्र 14-15 किमी की दूरी, 19 मतदान केंद्र 10 से 14 किमी की दूरी और 123 मतदान केंद्र छह किमी से 10 किमी तक की दूरी पर स्थित हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *