Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के ये दिग्गज प्रत्याशी खुद को ही नहीं दे सके वोट, जानिए कारण…

देहरादून: निर्वाचन आयोग का जोर निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव संपन्न कराने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर भी है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी भी चाहते हैं कि उन्हें खूब वोट मिलें। आखिरकार चुनाव में एक-एक वोट बहुमूल्य जो है। लेकिन इस बार कई प्रत्याशी खुद को वोट नहीं दे सके। इस सूची में कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

लालकुआं सीट से चुनाव लड़ रहे हरीश रावत का नाम देहरादून की धरमपुरा विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज है। रामनगर सीट से कांग्रेस के महेंद्र सिंह पाल का नाम नैनीताल विधानसभा में दर्ज है। रामनगर से सल्ट शिफ्ट हो गए कांग्रेस के रणजीत सिंह रावत रामनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। कांग्रेस के टिकट पर गंगोलीहाट सीट से मैदान में उतरे खजान चंद्र गुड्डू का नाम हल्द्वानी विधानसभा की सूची में है।

इस बार कांग्रेस के टिकट से बाजपुर से लड़ रहे पूर्व मंत्री यशपाल आर्य व नैनीताल से प्रत्याशी संजीव आर्य का नाम कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में दर्ज है। सभी प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग को दिए शपथपत्र में संबंधित विधानसभा क्षेत्र में नाम दर्ज होने की जानकारी सार्वजनिक की है। ये दिग्गज खुद को वोट नहीं दे पाएंगे। अपने क्षेत्र के प्रत्याशी को वोट देने के लिए भी विधानसभा व जिले की सीमा से बाहर जाना होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *