Nirbhik Nazar

दुल्हन के घर मे आने से क्या आती बहार, पति को सोता छोड़ हो गई गहने लेकर फरार…

मुजफ्फरनगर: ककरौली में शादी के 12 दिन बाद दुल्हन पति को सोता छोड़कर गहने और नगदी लेकर फरार हो गई। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है। थानाक्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी दिव्यांग इलमचन्द ने बताया कि एक फरवरी को उसकी शादी जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के रोशनाबाद गांव निवासी युवती से हुई थी। आर्थिक सहायता के लिए दुल्हन के माता-पिता को 70 हजार रुपये व रिश्ता कराने वाले बिचौलिया को 10 हजार रुपये दिए थे।

तीन दिन पहले आई थी

बताया कि तीन दिन पूर्व एक युवती घर पर आई, जिसने अपना नाम प्रिया बताया और स्वयं को उसकी पत्नी की बहन बताया। दिन भर रहने के बाद प्रिया ने कहा कि उसे बिजनौर के रास्ते तक बाइक से छोड़ आओ। बीआईटी कालेज के पास पहुंचे तो प्रिया ने कहा कि उसके परिचित कार लेकर आ रहा है, उसे यहीं छोड़ दो। इलमचन्द प्रिया को छोड़कर वापस घर लौट आया।

ऐसे हुई फरार

इलमचन्द का परिवार रात को सोया हुआ था, तभी दुल्हन पति को बिस्तर पर सोता छोड़कर फरार हो गई। इलमचन्द सुबह जगा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। स्वजन को आवाज देकर कमरे का दरवाजा खुलवाया। दुल्हन अलमारी में रखी नगदी समेत लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गई। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर दुल्हन व चोरी के सामान को बरामद करने की मांग की है। थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीडि़त से दुल्हन और बिचौलिया के बारे में पूछताछ की गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *