Nirbhik Nazar

इस कारनामे ने माँ की ममता को ही कर दिया शर्मसार, बच्‍चे के मुंह में मिर्च भरके माँ ने प्रेस से जला दिया बच्चे का जिस्म…

अलीगढ़: सौतेली मां के अत्याचार से सात साल का बच्चा इतना सहम गया था कि वह अपने पिता को भी जुल्म के बारे में कुछ नहीं बताता था। घटना के बाद जब पिता घर पहुंचे, तब भी उसने आग में गिरने की बात बताई। पिता ने पूछा कि न तो बाल जले हैं और न ही कपड़े जले हैं। इसके बावजूद बच्चा कुछ नहीं बोला। काफी देर बाद उसने दास्तां सुनाई। तब जाकर पिता उसे थाने लेकर पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है ।

कार्रवाई की मांग

मोहम्मद जाहिद ने बताया कि तबस्सुम ने छतारी में भी सबको परेशान कर रखा था। इसीलिए वहां से अलीगढ़ आ गए थे। लेकिन यहां आकर उसके बेटे को परेशान करने लगी। कभी घुटने पर डंडे मारती है तो कभी हाथों पर मारती है। बच्चे की बुआ शाजिया ने बताया कि छतारी में तबस्सुम की किसी से नहीं बनती थी। सबसे लड़ती थीं। यहां आकर बच्ची को भी मारने की कोशिश की थी। लेकिन, बेटे के साथ सारी हदें पार कर दीं। उसे हर वक्त टार्चर किया गया है। जाहिद व शाजिया ने आरोपित तबस्सुम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 झूठ बोलकर गई मां

बुआ ने बताया कि पड़ोसी ने जाहिद को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि बच्चा जल गया है। उसकी मां ने यही कहा था कि आग में गिरने के चलते वह झुलसा है। इसके बाद वह चली गई।

ये है पूरा मामला

बुलंदशहर के कस्बा छतारी निवासी मोहम्मद जाहिद परिवार के साथ कई महीनों से रजा नगर में रहते हैं। वे मजदूरी करते हैं। इसकी पहली पत्नी तरन्नुम की वर्ष 2019 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उससे दो बच्चे अरीब व हिजा हैं। करीब दो साल पहले जाहिद ने गाजियाबाद के विजय नगर निवासी तबस्सुम से दूसरी शादी कर ली। इससे एक बेटी है। आरोप है कि महिला पहली पत्नी के दोनों बच्चों के साथ मारपीट करती है। मंगलवार की सुबह जाहिद रोज की तरह मजदूरी करने गए थे। दोपहर को तबस्सुम ने प्रेस से अरीब के गाल व पीठ जला दी। इसकी जानकारी एक पड़ोसी से फोन पर मिलने पर वह घर गए। वहां तबस्सुम नहीं मिली। अरीब रो रहा था, जिसे संभाला। फिर शाम को जाहिद बच्चे के साथ क्वार्सी थाने पहुंचे। साथ में शाहजमाल निवासी बच्चे की मामी रानी भी थीं। थाने में अरीब ने बताया कि सौतेली मां ने बाल पकड़कर प्रेस लगा दी। मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था। गर्म पानी में हाथ डुबो दिए। धमकाते हुए यह भी कहा कि पापा को कुछ न बताना। कह देना कि आग में गिर गया था। वह आए दिन कमरे में बंद करके मारपीट करती रही है। यह कहकर डराती कि गड्ढे में दबा दूंगी। एक बाबा आएगा, उससे पकड़वा दूंगी। वो गड्ढे में दबा देगा। खाना मांगने पर मुंह में मिर्च भी भर दी थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *