Nirbhik Nazar

हरीश रावत ने सर्विस वोटर्स के मतदान में बड़ी धांधली का आरोप लगाया, देखिये पूरी वीडियो

देहरादून: उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव संपन्‍न होने के कुछ दिन बाद अब एक वायरल वीडियो ने राज्‍य की सियासत में तूफान मचा दिया है. सर्विस वोटर के मतदान में कथित धांधली को लेकर वायरल हुआ वीडियो कुमाऊं मंडल के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र का है. इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्‍यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत   ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की है. कांग्रेस ने बीजेपी पर सर्विस वोटर के मतदान में धांधली का आरेाप लगाया है.

कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत ने सर्विस वोटर के मतदान में धांधली का आरेाप लगाया. रावत ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक ही व्यक्ति कई बैलेट पर टिक कर रहा है और हस्ताक्षर भी करता दिख रहा है.

उत्तराखंड चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेना चाहेगा?

वीडियो को ट्वीट करते हुए कांग्रेस कैम्पेन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड चुनाव आयोग को टैग करते हुए लिखा है कि “एक छोटा वीडियो सबकी जानकारी के लिए वायरल कर रहा हूं, इसमें एक आर्मी के सेंटर में किस प्रकार एक ही व्यक्ति सारे वोटों को टिक कर रहा है और यहां तक सभी लोगों के हस्ताक्षर भी वही कर रहा है, उसके एक नमूना देखिए, क्या उत्तराखंड चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेना चाहेगा?”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों अनुसार यह वीडियो कुमाऊं मंडल का बताया जा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग बैलेट लेकर उसे भर रहे हैं. आवाज आ रही है कि सटासट नाम दो और भात खाओ आराम से. टिक मारो सबमें.इसे पलट दो, देखो सीओ साहब भी आते हैं अचानक से. देखेंगे वोटिंग चल रही है. यह गोपनीय होती है. जल्दी करो. एक भी वोट देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है. एक आवाज यह भी आ रही है कि वोट अच्छे आदम को ही देना है. जिसे जानते नहीं पहचानते नहीं उसे क्यों देना.एक पार्टी विशेष का नाम लेते हुए लोग कह हैं कि इस पार्टी को तो वोट नहीं ही देना है. रावत ने कहा कि एक सेंटर में किस प्रकार एक व्यक्ति सभी वोटों पर टिक कर रहा है. यहां तक कि हस्ताक्षर भी वहीं कर रहा है.

हालांकि हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते है.वीडियो सामने आने के बाद डीडीहाट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप पाल ने रिर्टनिंग ऑफिसर से मिलकर पूरे मामले की जांच की मांग की है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *