न्यूज़ डेस्क: एलियंस को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। कुछ लोगों ने एलियंस को देखने के दावे किए हैं तो कुछ लोगों ने एलियंस के यान यूएफओ को देखने के दावे किए हैं। हालांकि इनके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच मिसिसिपी के रहने वाले एक मछुआरे केल्विन पार्कर ने दावा किया है कि एलियंस ने उसका अपहरण कर लिया था। केल्विन पार्कर नाम के इस मछुआरे का दावा है कि एलियंस ने उसे कोरोना महामारी और तीसरे विश्व युद्ध के बारे में चेतावनी दी थी। मछुआरे का कहना है कि एलियंस की कही बातें सच हो रही हैं।
अजीब जानवरों की तरह दिखते थे एलियंस
केल्विन पार्कर का दावा है कि 50 साल पहले जब वह 19 साल का था तो एलियंस ने उसको किडनैप कर लिया था। केल्विन का कहना है कि वर्ष 1973 में वह अपने दोस्त चार्ली हिक्सन के साथ मिसिसिपी के पासकागौला में एक नदी के तट पर मछली पकड़ रहा था। उसी वक्त वहां एक UFO उतरा था। केल्विन का दावा है कि वे एलिंयस थे और अजीब जानवरों की तरह दिख रहे थे। उनके पंजे झींगा मछली जैसे थे और नाक व कान गाजर जैसे थे।
महामारी के बारे में दी चेतावनी
केल्विन का कहना है कि उन एलियंस ने उसे महामारी और तीसरे विश्व युद्ध के बारे में चेतावनी दी थी। केल्विन ने कहा,’कोरोना महामारी भी प्लेग जैसी ही है। शुरुआत से ही धरती पर ऐसी महामारी आती रही हैं, लेकिन मैंने जो देखा वह और भी बुरा है।’ केल्विन ने कहा, ‘यह सब मानव जाति के बुरे व्यवहार की वजह से हो रहा है, भगवान हमें एक सबक सिखाने जा रहे हैं। मानव जाति ने अपना विश्वास खो दिया है और यह दूसरे की मदद करे लिए तैयार नहीं है।’
तीसरे विश्व युद्ध के भी दिए थे संकेत
साथ ही केल्विन पार्कर का दावा है कि एलियंस ने उन्हें तीसरे विश्व युद्ध के भी संकेत दिए थे। एलियंस ने उन्हें दिखाया था कि लोगों की त्वचा उनके शरीर से पिघल रही है। केल्विन ने कहा,’मुझे नहीं पता कि यह परमाणु युद्धा है या नहीं। लेकिन इतना तो है कि परमाणु बम एक राष्ट्र को दूसरे राष्ट्र के विरुद्ध खड़ा करता है। पृथ्वी पर ऐसा कोई राष्ट्र नहीं होगा, जो इस युद्ध से प्रभावित न हो।’