Nirbhik Nazar

फौजी द्वारा दर्जनों पोस्टल वैलेट पर हस्ताक्षर किए जाने के वीडियो की जांच मे जुटी पुलिस, डीडीहाट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पिथौरागढ़ : डीडीहाट विधानसभ के अंतर्गत फौज के एक जवान को पोस्टल बैलेट पर हस्ताक्षर करने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला फिलहाल अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र मामले के खुलासे का दावा किया है। बीते रोज कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप पाल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एक फौजी द्वारा दर्जनों पोस्टल वैलेट पर हस्ताक्षर किए जाने का वीडियो जिलािधकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने रखा था। भाजपा र्काककर्ताओं ने यह मामला डीडीहाट में रिटर्निंग आफीसर के सामने रखते हुए कार्रवाई की मांग की थी। दोनों राष्ट्रीय दलों ने वीडियो सार्वजनिक किए जाने को चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा सवाल बताया था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को डीडीहाट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामला पंजीकृत करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। मामले की गूंज पिथौरागढ़ के साथ ही अब प्रदेश की राजधानी तक भी पहुंच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस मामले को उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

क्या था मामला

22 फरवरी को डीडीहाट विधानसभा में कई मतदाताओं के पोस्टल बैलेट एक ही व्यक्ति की ओर से डाले जाने का वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया था।  इसके  बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने जिला मुख्यालय पहुंचकर मामला जिलाधिकारी आशीष चौहान के सामने रखा और जांच की मांग की।

वहीं भाजपा की ओर से भी आरओ के पत्र देकर जांच की मांग की थी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप पाल ने बताया कि सुरक्षा बल की ड्रेस में एक ही व्यक्ति सभी के पोस्टल बैलेट में मत डालता दिखाई दे रहा है। साक्ष्य के रूप में उन्होंने वीडियो क्लिप डीएम को सौंपी। उन्होने पूरी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजाक बनाए जाने की बात कही। कहा कि इसकी अविलंब जांच की जानी चाहिए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *