Nirbhik Nazar

लोकसभा चुनाव लड़ने को हूँ तैयार, बस पार्टी के आदेश का इंतज़ार – त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी आदेश देगी, वह उसका अनुपालन करेंगे। पार्टी यदि लोकसभा का चुनाव लड़ने को कहेगी तो वह किसी भी सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। गुरुवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जहां उनका आवास है, वह क्षेत्र टिहरी लोकसभा क्षेत्र में आता है। उनका डोईवाला विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। उनका पैतृक आवास पौड़ी लोकसभा सीट में है। इस कारण उन्हें किसी भी सीट से चुनाव लड़ने में कोई दिक्कत नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार आ रही है। कांग्रेस को अभी उतावलापन नहीं दिखाना चाहिए। चुनाव में महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान किया है। इसका एक बड़ा हिस्सा भाजपा के पक्ष में आया है। उन्होंने इस आशंका से इन्कार नहीं किया कि भाजपा की 2017 से कम सीटें आ सकती हैं, लेकिन उन्होंने जोड़ा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी स्वाभाविक तौर पर होती है लेकिन यह इतनी नहीं है कि कांग्रेस को बहुमत मिले। 10 मार्च को भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बना रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *