Nirbhik Nazar

रूस और यूक्रेन जंग के बीच मदद मांगने,  रूस पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, सभी देशों ने की निंदा…

न्यूज़ डेस्क: रूस और यूक्रेन जंग के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रूस पहुंचे। जहां वो पाकिस्तान को कर्ज से उबारने के लिए कटोरा लेकर पुतिन के सामने हाजिर होने वाले थे लेकिन, उन्हें खाली हाथ ही मुल्क वापस लौटना पड़ा। इमरान खान जब रूस पहुंचे तो उन्होंने कहा कि,  ‘मैं कितने सही समय पर यहां आया हूं, मैं बहुत उत्सुक हूं।’ कुछ देर बाद वह दोहराते हैं, ‘मैं बहुत उत्सुक हूं।’ उनके इस बयान की दुनियाभर में निंदा हो रही है। इस दौरे पर गए इमरान खान को उम्मीद थी कि रूस संग पाकिस्तान का रिश्ता मजबूत होगा। हालांकि, इस बीच एक नया अपडेट आया है कि पुतिन पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने के लिए राजी हो गए हैं। संयोग देखिए की जैसे ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रूस की धरती पर कदम रखे वैसे कि पुतिन ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया। मीडिया में खबरों आईं कि, इमरान खान गलत वक्त में रूस का दौरा कर रहे हैं। पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय पुतिन के मंत्रालय से मिलने का कोई कार्यक्रम साझा नहीं कर पाया है क्योंकि पुतिन इस वक्त यूक्रेन पर हो रहे हमले को लेकर व्यस्त हैं। बताते चलें कि, किसी पाकिस्तानी नेता ने करीब 20 वर्षों के बाद मास्को की धरती पर कदम रखा है।

इमरान खान को इस दौरे से काफी फायदा मिल सकता है। क्योंकि, इस वक्त महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान में इमरान खान को लोग सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहते हैं। ऐसे में वो दुनिया के कई देशों के सामने कटोरा लेकर अपनी अर्थव्यवस्था तो ठीक करने के लिए जा रहे हैं। अब मास्को पहुंचे इमरान खान को पुतिन से मिल कर अपने देश की अर्थव्यवस्था को ट्रैक पर लाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, पहले कहा जा रहा था कि यूक्रेन वार के चलते पुतिन काफी व्यस्त हैं और वो इमरान खान से नहीं मिल सकेंगे। लेकिन, अब वो पुतिन से मिल रहे हैं।

पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय से इमरान खान की यात्रा से जुड़ी जानकारी मांगी थी, लेकिन कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। उधर, पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम इमरान खान के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि दौरा गलत समय पर है। उनकी यात्रा जारी है और प्रधानमंत्री आज रात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान लौटेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *