Nirbhik Nazar

मोबाइल डेटा खत्म होने के बाद भी चलेगा आपके फोन मे इन्टरनेट, अपनाएं ये तरीका…

ज्ञान न्यूज़ डेस्क इंटरनेट का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. लेकिन क्या हो, जब आप घर से बाहर हों और डेटा खत्म हो जाए. उस समय हमें फ्री इंटरनेट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में हम किसी करीबी से हॉटस्पॉट मांगते तो कभी टेलीकॉम से डेटा पैक लेना पड़ जाता है. लेकिन आपको पता है कि आप बिना कोई टेंशन के फ्री इंटरनेट का मजा ले सकते हैं. बता दें फेसबुक अपने यूजर्स को यह सुविधा देता है. फेसबुक के फ्री Wi-Fi सर्विस से आप फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी आपको आस-पास डेडिकेटेड हॉटस्पॉट खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

फेसबुक के मुताबिक, लोकल बिजनेस के Wi-Fi हॉटस्पॉट होते हैं और उसे वो वेरिफाई भी करता है. ये वाई-फाई भरोसे लायक होते हैं और ज्यादातर केस में ये फ्री होते हैं. फेसबुक के पास Wi-Fi फाउंडर नेटवर्क है, जहां से आप फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे. यह फीचर फेसबुक में छुपा रहता है. इसे सीक्रेट टूल कहा जा सकता है. एंड्रॉयड और iOS यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

फेसबुक से ऐसे ढूंढें Wi-Fi Hotspots

सबसे पहले आपको फेसबुक ऐप ओपन करना होगा और थ्री-लाइन मेन्यू बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद सेटिंग्स एंड प्राइवेसी के ऑप्शन पर जाएं. उसके बाद आपको Find Wi-Fi के ऑप्शन में जाना होगा. उसके बाद फेसबुक आपको आस-पास में अवेलेबल पब्लिक Wi-Fi हॉटस्पॉट्स के बारे में जानकारी देगा. यह साफ में मैप और लोकेशन दोनों जगह की जानकारी भी देगा.

नाम, लोकेशन और सबकुछ बताएगा फेसबुक

उसके बाद See More पर जाने पर आपको Wi-Fi हॉटस्पॉट के बारे में डिटेल में जानकारी मिलेगी. यहां आपको वाई-फाई का नाम और स्पीड का पता चलता है. ऑप्शन पर क्लिक करके आप  वहां तक जाने का डायरेक्शन देख सकेंगे. जरूरी नहीं कि सारे Wi-Fi हॉटस्पॉट फ्री हों. कुछ पेड भी होते हैं, जहां आपको इंटरनेट के लिए चार्ज करना होगा.

कई कंपनियां देती हैं Free Data

कई टेलीकॉम कंपनियां भी फ्री डेटा देती हैं. अगर आप टेलीकॉम कंपनी की ऑफिशियल ऐप से रिचार्ज करते हैं, Airtel 359 रुपये से ऊपर के सभी रिचार्ज पर कंपनी 1GB डेटा वाला 2 कूपन देती है. जबकि 479 रुपये से ऊपर के रिचार्ज पर कंपनी 1GB डेटा वाला 4 कूपन देती है. जियो और वोडाफोन-आईडिया के पास भी ऐसे कई ऑफर्स हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *