Nirbhik Nazar

यूक्रेन मे फंसे उत्तराखंड के 188 नागरिक, 39 देहरादून जिले के रहने वाले…

देहरादून: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के कुल 188 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। हम विदेश मंत्रालय और भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। हमारे अधिकारी हमारे छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए काम कर रहे हैं। माता-पिता को उनके बच्चों को सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया है। उधर, डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हमें उत्तराखंड के 188 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है। विदेश मंत्रालय उन्हें बाहर निकालने के लिए जरूरी इंतजाम कर रहे हैं। उत्तराखंड का हेल्पलाइन नंबर 112 है।

शासन की ओर से दो और नोडल अधिकारी बनाएं

शासन की ओर से शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था पी रेणुका व पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रमोद कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। कोई भी व्यक्ति डीआइजी पी रेणुका के मोबाइल 7579278144 और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के मोबाइल नंबर 983778889 पर संपर्क कर सकते हैं।

यूक्रेन में फंसे दून के छात्रों के लिए हेल्पलाइन शुरू

यूक्रेन में फंसे देहरादून के छात्रों के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन शुरू की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने बताया कि रूस व यूक्रेन के युद्ध के चलते विकट हुए हालात में उत्तराखंड के नागरिक वतन लौट पाने में असमर्थ हो गए हैं। ऐसे में यूक्रेन में फंसे व्यक्ति 01352726066, 1077 (टोल-फ्री) व 7534826066 पर फोन कर नाम, यूक्रेन में पता, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज करा सकते हैं। ई-मेल से deoc.pgrc.ddn@gmail.com पर भी जानकारी भेज सकते हैं। इसके अलावा सहायता के लिए आपातकालीन नंबर 112 पर भी काल कर सकते हैं।

टिहरी के नौ छात्र और पांच होटलकर्मी यूक्रेन में फंसे

जिले के नौ छात्र और पांच होटलकर्मी यूक्रेन में फंसे हैं। सभी अपने स्वजन के संपर्क में हैं और स्वदेश वापसी की मांग कर रहे हैं। टिहरी पुलिस ने की सूची शासन को भेज दी है। बौराड़ी निवासी मान सिंह रौतेला का बेटा यूक्रेन की राजधानी कीव में एमबीबीएस कर रहा है वह प्रथम वर्ष का छात्र है। पारस के पिता मान सिंह का कहना है कि उनकी शुक्रवार सुबह अपने बेटे से बात हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *