Nirbhik Nazar

बारिश बर्फबारी से उत्तराखंड मे फिर लौटी ठंड, अगले दिनो के लिए ये है मौसम विभाग का पूर्वानुमान…  

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के मैदानी जिलों में बूंदाबांदी हो रही है तो ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के बाद प्रदेशभर में ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री, केदारनाथ, चकराता, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा आदि में बर्फबारी के बाद ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 26 से 27 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में दो दिन हो सकती है बारिश, बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में शनिवार के लिए बारिश, ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ओलावृष्टि, पौधारोपण, बागवानी व खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकती है। साथ ही खुले स्थानों पर ओलावृष्टि से लोग और मवेशी घायल हो सकते हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को राज्य के अनेक जिलों में बारिश व तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 27 को बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 28 को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

लेकिन एक मार्च से फिर प्रदेश में मौसम खराब हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को भी राज्य में एक ओर पश्चिमी विछोभ के प्रभावी होने की संभावना दिख रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *