Nirbhik Nazar

इतिहास में पहली बार पाकिस्तानी  सेना में  2  हिंदू अधिकारी बने लेफ्टिनेंट कर्नल…

न्यूज़ डेस्क:  इतिहास में पहली बार पाकिस्तानी  सेना में  2  हिंदू अधिकारियों को लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक की पदोन्नति के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार मेजर डॉ. कैलाश कुमार और मेजर डॉ. अनिल कुमार को पदोन्नत कर लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया है। पाकिस्तानी सेना के प्रोन्नति बोर्ड ने उनकी पदोन्नति को मंजूरी दी।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक सिंध प्रांत के तारपारकार जिले के कैलाश कुमार 2019 में हिंदू समुदाय से देश के पहले मेजर बने थे। वह 1981 में पैदा हुए थे और लियाकत विश्वविद्यालय से एमबीबीएस करने के बाद 2008 में कैप्टन के रूप में सेना में शामिल हुए थे। अनिल कुमार कैलाश कुमार से एक साल छोटे हैं। वह भी सिंध प्रात के बादिन के रहने वाले हैं। वह 2007 में सेना में आये थे। बृहस्पतिवार को सरकारी पाकिस्तान टेलीविजन ने कैलाश कुमार की प्रोन्नति के बारे में ट्वीट किया।

पीटीवी ने लिखा, ‘‘ कुमार लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में पदोन्नत होने वाले पहले हिंदू अधिकारी हैं।’’ इस खबर पर पाकिस्तान में हिंदुओं के अधिकार के लिए अभियान चलाने वाले कपिल देव ने लिखा कि कैलाश कुमार को लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में प्रोन्नत कर इतिहास रचा गया। हालांकि इन प्रोन्नतियों के बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *