Nirbhik Nazar

उत्तर प्रदेश मे पांचवे चरण का मतदान जारी, 12 जिलों के 61 सीटों पर 692 उम्मीदवारों के लिए डाले जा रहे हैं वोट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) के लिए पांचवे चरण का मतदान रविवार (27 फरवरी) को किया जा रहा है. पांचवें चरण में 12 जिलों के 61 सीटों पर मतदान किया जा रहा है. चुनाव मैदान में 61 सीटों पर 692 उम्मीदवार खड़े हैं जिनके भाग्य का फैसला मतदाता कर रहे हैं. सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई है जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा.

पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर 692 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें 90 महिला प्रत्याशी हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.20 करोड़ पुरुष, 1.05 करोड़ महिला तथा 1,727 तृतीय लिंग के मतदाता हैं.

उत्तर प्रदेश में इन 61 सीटों पर मतदान

तिलोई, सलोन सु., जगदीशपुर सु., गौरीगंज, अमेठी, इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर सु., चित्रकूट, मानिकपुर, रामपुर खास, बाबागंज सु., कुण्डा, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़, पट्टी, रानीगंज, सिराथू, मंझनपुर सु., चायल, फाफामऊ, सोरांव सु., चायल, फूलपुर, मेजा, प्रतापपुर, हंडिया, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा सु., कुर्सी, कोरांव सु., कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर सु., दरियाबाद, रूदौली, हैदरगंज सु., मिल्कीपुर सु, बीकापुर,अयोध्या, गोंसाईगंज, बलहा सु., नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज, भिन्गा, श्रावस्ती, महनौन, गोण्डा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर सु. और गौरा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *