Nirbhik Nazar

चारधाम यात्रा की तैयारियों मे लगे अधिकारी, शुरू हुआ बैठकों का सिलसिला

चमोली: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में सड़क, पुलिस, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, सफाई, पेयजल, पर्यटन से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में सभी संबंधित विभागों ने तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर कमेडा से बदरीनाथ के मध्य पड़ने वाले पुलों, संवेदनशील स्थानों को 30 अप्रैल तक दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ हीे एनएचआइडीसीएल, लोनिवि, बीआरओ के इंजीनियर्स को भी अपने-अपने क्षेत्रों के यात्रा मार्ग को सुचारू व सुरक्षित रखने के साथ ही पूरे इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।

यात्रामार्ग पर सफाई व्यवस्थाओं को लेकर सभी नगरपालिका के अधिकारियों को साफ सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के साथ-साथ शौचालयों का सुंदरीकरण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को बेसिक मेडिकल उपकरणों सहित डाक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों का स्टाक रखने के निर्देश दिए। वहीं पर्यटन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस व वेतन रोकने तथा एई जलसंस्थान को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व विद्युत, पेयजल, खाद्यान्न, आवास, संचार, आदि मूलभूत व्यवस्थाओं को सुचारू करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, एडीएम हेमंत वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, सीएमओ एसपी कुड़ियाल सहित सभी संबधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। छात्रों को वितरित किए फलदार पौधे

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *