Nirbhik Nazar

बढ़ता ही जा रहा है यूक्रेन मे फंसे उत्तराखंडियों का आंकड़ा, अब 226 लोगों के फंसे होने की सूचना, उत्तराखंड के 3 छात्र यूक्रेन से वापिस लौटे…

देहरादून: यू्क्रेन में उत्तराखंड के 226 लोगों के फंसे होने की सूचना है। पुलिस के अनुसार यह संख्या शनिवार शाम तक प्राप्त जानकारी के अनुसार है। लोग लगातार डायल 112 व पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर जानकारी दे रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इन सभी लोगों की सूची विदेश मंत्रालय को भेज दी गई है। इन्हें स्वदेश लाने के लिए भारत सरकार प्रयास कर रही है।

शनिवार सुबह तक 188 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी थी। तीन दिन पहले गृह मंत्रालय ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम के नंबर 112 को जारी कर प्रदेशवासियों से उनके परिजनों की सूचना देने की अपील की थी। इसके बाद डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर सभी जिलों के कप्तानों को अपने सोशल मीडिया पेज पर एक प्रारूप बनाने के निर्देश दिए थे। इस प्रारूप में नाम, पता, यूक्रेन के शहर नाम (जिसमें उनके परिजन रहते हैं), व्यवसाय आदि की जानकारी मांगी गई थी।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेशवासी लगातार इमरजेंसी कंट्रोल रूम को संपर्क कर पुलिस को जानकारी दे रहे हैं। शनिवार शाम तक कुल 226 लोगों के परिजनों ने विभिन्न माध्यम से पुलिस व प्रशासन को सूचित किया है। इनमें छात्र और यूक्रेन में काम करने वाले लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी की जानकारी विदेश मंत्रालय को भेज दी गई है। केंद्र सरकार विभिन्न माध्यमों से उन्हें वापस लाने का प्रयास कर रही है।

इधर, प्रदेशवासियों से भी अपील की गई है कि यदि उनकी यदि परिजनों से बात होती है तो उन्हें भारत सरकार के निर्देशों की जानकारी दें। वह अपने वाहनों, घरों आदि पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगा लें। ताकि, युद्ध में उन्हें नुकसान से बचाया जा सके।


16 लोग निकल चुके हैं बाहर

पुलिस के अनुसार 16 ऐसे लोग बताए जा रहे हैं जो यूक्रेन की राजधानी कीव व अन्य शहरों से बाहर निकल गए हैं। वे या तो दूसरे देशों के बॉर्डर पर हैं या अभी रास्ते में हैं। हालांकि, पुलिस पुष्ट तौर पर इसकी जानकारी नहीं दे सकती है। इसे सत्यापित करने के लिए भी विदेश मंत्रालय को जानकारी दी गई है। डीजीपी ने बताया कि सभी जिलों की पुलिस को इस मसले में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि, समय रहते जानकारी को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जा सके।

उत्तराखंड के 3 छात्र यूक्रेन से वापिस लौटे…

यूक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के तीन छात्रों आशुतोष पाल, अदनान व खुशी सिंह का नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने स्वागत किया। इस दौरान छात्रों के अभिभावक और राज्य के सहायक प्रोटोकाल अधिकारी मनोज जोशी व दीपक चमोली भी उपस्थित थे।

उत्तराखंड सरकार यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड के सभी छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिये भारत सरकार के लगातार संपर्क में है। विदेश मंत्रालय द्वारा यूक्रेन में रह रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की जा रही है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना होती श्रीनगर की आकांक्षा और उसकी साथी ने वीडियो साझा किया। दोनों ने कहा कि वे अपने वतन लौटकर बहुत खुश हैं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *