Nirbhik Nazar

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई को लेकर पदयात्रा शुरू 

हरिद्वार: शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई को लेकर रविवार को सर्वानंद घाट से संत राजघाट के लिए पैदल रवाना हो गए। सर्वानंद घाट पर गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद के साथ अन्य संतों ने गांधी समाधि राजघाट तक पदयात्रा निकालने से पहले बगलामुखी यज्ञ किया।


हिमाचल प्रदेश के आए योगी ज्ञाननाथ, स्वामी कृष्णानंद के नेतृत्व में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि, महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती, स्वामी अमृतानंद, यति सत्यदेवानंद, स्वामी श्याम चैतन्य व स्वामी संतराम ने पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा आठ दिन बाद दिल्ली पहुंचेगी। यति नरसिंहानंद ने कहा कि राजघाट पर आमरण अनशन किया जाएगा। स्वामी अमृतानंद ने कहा कि इस यात्रा में कोई भी कार्यकर्ता भाग नहीं लेगा। यह केवल सांकेतिक पदयात्रा होगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *