Nirbhik Nazar

स्ट्रांग रूम पर कांग्रेस रख रही CCTV से निगाहें, भाजपा करने मे जुटी है अपनी आसान राहें…

देहरादून: रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मुख्य गेट पर बने स्ट्रांग एक तरफ जहां कांग्रेस का बहुत सख्त पहरा है वहीं बीजपी आश्वस्त हुए बैठी है। स्ट्रांग रूम के यहां स्ट्रांग रूम बना है। इससे कुछ दूरी पर दूसरी बिल्डिंग में भी दूसरा स्ट्रांग रूम है। इन दिनों बिल्डिंगों के बीच खाली मैदान में टेंट के अंदर बना है सीसीटीवी निगरानी रूम, जहां कांग्रेस कांग्रेस समर्थकों ने डेरा डाला हुआ है। टेंट के अंदर टीवी स्क्रीन पर स्ट्रांग रूम की लाइव सीसीटीवी फुटेज प्रदर्शित हो रही है । पुलिसकर्मियों के मुताबिक रोजाना प्रत्याशी या उनके अधिकृत किए गए कार्यकर्ता सीसीटीवी फुटेज चेक करने आते रहते हैं। जो दो कांग्रेस कार्यकर्ता यहां ठहरे हैं, उन्होंने मजिस्ट्रेट से अनुमति ली हुई है। रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में पांच विधानसभा सीटों का स्ट्रांग रूम शूटिंग रेंज की बिल्डिंग में बना है। जबकि पांच विस सीटों का स्ट्रांग रूम बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल की बिल्डिंग में है। हर विधानसभा क्षेत्र की स्ट्रांग रूम की अलग-अलग कैमरों से निगरानी हो रही है, जिन्हें सीसीटीवी मॉनिटर पर अलग-अलग विंडो पर देखा जा सकता है। स्ट्रांग रूम भवनों के आसपास किसी को जाने नहीं दिया जा रहा।

बाहर से मंगा रहे खाना, निगाहें स्क्रीन पर

कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह और गजेंद्र सजवाण के मुताबिक निगाहें सीसीटीवी के मॉनिटर पर रहती हैं। बीच-बीच में बाहर की हलचल देख आते हैं। कमलजीत ने बताया कि उनका खाना कभी घर से आ जाता है। कभी बाहर से मंगाकर खाते हैं। गजेंद्र सजवाण ऋषिकेश से यहां आकर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि खाना बाहर से ही मंगाते हैं। कभी बाहर जाकर खाना होता है। रात में भी यहीं रहते हैं। टेंट में दो दिन पहले बारिश में दिक्कत हुई थी। अब इसके ऊपर पॉलीथिन डाल दी है। उन्होंने बताया कि मतगणना के बाद ही वह घर जाएंगे। तब तक यहीं डटे रहेंगे। ठंड से बचने को बिस्तर पर्याप्त रखे हुए हैं।

कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना अपने प्रतिनिधि उदय वीर सिंह पंवार और अनुज शर्मा के साथ दोपहर ढाई बजे रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी कक्ष में पहुंचकर व्यवस्थाएं परखी। धस्माना ने बताया कि कभी वह खुद या उनके प्रतिनिधि आकर सीसीटीवी पर देखकर सील चेक करते हैं। सीलिंग के समय उनके प्रतिनिधि उदय वीर सिंह पंवार मौजूद थे, इसलिए वह यह तसल्ली कर लेते हैं, सब व्यवस्थाएं पहले की तरह दुरुस्त हैं। इससे पहले दोपहर 12 बजे मसूरी के कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली भी सीटीवीटी निगरानी कक्ष में पहुंची और व्यवस्थाएं परखीं। उनके साथ भूपेंद्र थापली, मनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी को लेकर जहां कांग्रेसी पूरी तरह मुस्तैद हैं। वहीं भाजपा नेताओं में इसे लेकर कोई टेंशन नहीं दिखती। भाजपा प्रत्याशियों की ओर से सीसीटीवी निगरानी रूम में कोई भी व्यवस्था परखने नहीं आ रहा है। जबकि कांग्रेस की ओर से हर दिन कोई न कोई प्रत्याशी जरूर आकर हलचल देख जाता है। एक कांग्रेस नेता ने बताया कि यूपी में ईवीएम को लेकर कुछ खबरें आने के बाद दून में सतर्कता बरती गई। एक प्रत्याशी ने कहा कि वह जीत को लेकर आश्वस्त हैं, लेकिन सतर्कता बरतना भी जरूरी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतुष्ट हैं। हां, प्रत्याशियों ने टेंट के बजाय किसी कमरे में निगरानी रूम बनाने की मांग जरूर उठाई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *