Nirbhik Nazar

लखनऊ मे RO पर लगा EVM से गड़बड़ी करने का राओप, सपाइयों ने बरामद किए प्लास, पेंचकस और ताले, बसपा की तरफ

लखनऊ: लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर सपाइयों ने सोमवार को दिन में खूब हंगामा किया। हुआ यह कि मध्य विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर जब निरीक्षण पर पहुंचे तो ड्राइवर गाड़ी भीतर तक लेता गया। वापसी में प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा व अन्य कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी में रखे टूलकिट को बाहर निकाला। साथ ही, ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगे। हंगामा बढ़ने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर एडीएम प्रशासन को भेजा। प्रशासन की टीम ने सभी प्रत्याशियों को दिखाया कि सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में सुरक्षित हैं। सपा की तरफ से आरोप लगाया गया कि एक एसडीएम स्तर के अधिकारी की गाड़ी से प्लास, पेंचकस और कपड़ा और लाह (जिससे मुहर लगती है) आदि बरामद हुआ है. वो अंबेडकर पार्क में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचे थे. इसके बाद सपाइयों ने गंभीर आरोप लगाकर मामले को चर्चा में ला दिया. मामले के सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की. वहीं, पुलिस भी मौके पर दिखी.

प्रशासन के अनुसार सभी रिटर्निंग अफसरों को नियमित रूप से रैली स्थल स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण करना होता है। सोमवार को मध्य विधान सभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर और एसीएम गोविंद मौर्य गाड़ी से भीतर चले गए। ऐसे में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी कर रहे प्रत्याशी भड़क गए। बाहर निकलते ही उनकी गाड़ी को घेर लिया। एडीएम प्रशासन और उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमरपाल सिंह ने मौके पर सभी समझाया। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर लगी सील दिखलाई।

नोटिस जारी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन अमरपाल सिंह ने अनावश्यक विवाद के लिए एसीएम रिटर्निंग अफसर गोविंद मौर्य को नोटिस जारी किया । साथ ही चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी है।

चुनाव आयोग कार्रवाई करे: सतीश चंद्र

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा है कि लखनऊ के रमाबाई मैदान के स्ट्रांग रूम से ईवीएम के साथ छेड़खानी की जा रही है। चुनाव आयोग इस मामले को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर विरोध भी जताया। बसपा लखनऊ उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी मो सरवर मलिक भी मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। काफी देर तक बवाल करने पर मजिस्ट्रेट ने उनको सभी स्ट्रांग रूम में ईवीएम के सुरक्षित रहने की तस्दीक कराई गई।

स्क्रीन पर स्ट्रांग रूम

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने प्रत्याशियों की चिंता समझते हुए निर्देश दिया कि स्ट्रॉन्ग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को एक एलसीडी स्क्रीन से जोड़ दिया जाए। इससे प्रत्याशी ईवीएम की स्थिति लगातार देख सकेंगे।

जब तक गिनवाई नहीं-तब तक ढिलाई नहीं! – अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए ईवीएम की सुरक्षा को लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं से अपली की है। अखिलेश ने ताले, हथौड़ी और छेनी की एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘लखनऊ में सभी के लिए प्रतिबंधित ईवीएम स्ट्रांग रूम में एक सरकारी अधिकारी के घुसने का प्रयास बेहद गंभीर मामला है। सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो सभी जगह ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें। जब तक गिनवाई नहीं-तब तक ढिलाई नहीं!’

बता दें क‍ि सोमवार को लखनऊ के रमा बाई अम्बेडकर स्थल पर स्ट्रांग रूम के पास सरकारी वाहन पहुंचने पर हंगामा कर दिया था। रमा बाई अम्बेडकर स्थल पर ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन ले जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। साथ ही आरोप लगाया था कि सरकारी वाहन में ताले, हथौड़ी और छेनी मिली है। पूर्व मंत्री व सपा के लखनऊ मध्य क्षेत्र के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने इसे साजिश बताया था।

सपा कार्यकर्ता मतदान के बाद से ही लखनऊ के रमा बाई अम्बेडकर स्थल की निगरानी करने में जुटे हैं। प्रतिदिन एक विधानसभा को निगरानी करने का जिम्मा दिया जाता है। सोमवार को लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को निगरानी में लगाया गया था। रविदास मेहरोत्रा और जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत सहित कई कार्यकर्ता उस समय भड़क गए जब एक अधिकारी सरकारी वाहन से वहां पहुंच गया था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये प्रतिबंधित क्षेत्र है जहां अधिकारी वाहन सहित पहुंच गए। इसे लेकर अधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *