देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली पहुंचकर अधिकारियों से यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड वासियों को वापस लाने के लिए सरकार निरंतर केंद्र सरकार के साथ संपर्क में है। केंद्र और राज्य सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय विद्यार्थियों को सकुशल भारत लाने को लेकर प्रतिबद्ध है।

शासन की ओर से शुरू किए गए हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 259 नागरिकों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिल चुकी है। अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को यह संख्या 226 थी, जोकि रविवार को 259 हो गई। सभी नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी गई है। हालांकि उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन से भारत लौट चुके हैं।