Nirbhik Nazar

आचार्य प्रमोद कृष्णम का BJP पर वार, बोले – हमने नेहरू दिया, हमने गांधी दिया, तुमने इस देश को एक लफंगा दिया…

जौनपुर : कांग्रेस के समर्थन में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जौनपुर में चुनावी जनसभा की। काव्य पाठ के माध्यम से भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने काव्य पाठ के माध्यम से कहा कि भाजपा के लोग अक्सर पूछते हैं कि कांग्रेस ने इस देश को 70 साल में क्या दिया, तो मैं बताना चाहता हूं कि कांग्रेस ने शांति दी।


हमने भारत को अपना तिरंगा दिया तो तुमने दंगा दिया। हमने नेहरू दिया, हमने गांधी दिया, तुमने इस देश को एक लफंगा दिया… प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देश के एकता और अखंडता के लिए होते हैं। मैं झूठ बोलने वालों के साथ नहीं हो सकता है, इसलिए कांग्रेस के साथ हूं।

संत को बहकाना है मुमकिन लेकिन उसे धमकाना मुमकिन नहीं है। देश से भाजपा को कोई हटा सकता है तो केवल कांग्रेस ही है। भाजपा से आंख से आंख मिला सकता है तो उसका नाम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा है। कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने हिंदुस्तान को आजाद कराया। मुल्क को आजाद कराने वाली पार्टी कांग्रेस है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *