Nirbhik Nazar

फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित गेविन म्यूअजियम मे, धड़ से अलग कर दिया गया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का सिर ! देखिये वीडियो…

न्यूज़ डेस्क: यूक्रेन पर रूसी सैनिकों के ताबड़तोड़ हमले जारी है। इस बीच दुनिया की नजर में रूसी राष्ट्रपति पुतिन खलनायक बन चुके हैं। कई जगह पुतिन को हिटलर तक बताया गया है। अब फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित गेविन म्‍यूजियम ने भी पुतिन की तुलना हिटलर से की है। यहां पर पुतिन का एक वैक्‍स स्‍टैच्‍यू लगा हुआ था, पुतिन के स्‍टैच्‍यू की गार्डन को धड़ से अलग करके एक अलमारी मे रख दिया गया है और स्‍टैच्‍यू हटा दिया गया है। म्‍यूजियम के निदेशक ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते उन्‍होंने यह फैसला किया है। गेविन म्‍यूजियम के डायरेक्‍टर ने कहा, हमने गेविन म्‍यूजियम में कभी भी हिटलर जैसे तानाशाहों को नहीं रखा, आज हम पुतिन को नहीं रखना चाहते।

वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी मिसाइलों की बारिश से कई लोग स्थायी रूप से मेट्रो के सुरक्षित आश्रय में चले गए हैं। कीव की अत्यंत गहरी मेट्रो सुरंगें छिपने के लिए एक आदर्श स्थान हैं। 70 वर्षीय वलोडिमिर बोरोडैन्स्की ने कहा, बहुत से लोग दिन के दौरान बाहर जाते हैं, अपना काम करते हैं, घर जाते हैं, कपड़े धोते हैं या कपड़े बदलते हैं, मैं ऐसा ही करता हूं।

बुधवार को एक मिसाइल ठिक उनके पीछे फट गई जब वह अपने घर से वापस आ रहे थे और मेट्रो में प्रवेश कर रहे थे, जिससे वह सीढ़ियों से नीचे गिर गए, लेकिन रात के समय जब खतरा सबसे ज्यादा होता है तो यह जगह सैकड़ों-सैकड़ों लोगों से खचाखच भर जाती है। फर्श पर आस-पास के स्थानों के बच्चे एक दूसरे के साथ खेलते हैं। कीव इंडिपेंडेंट ने बताया, स्वयंसेवक भोजन, पानी और गर्म चाय देते हैं, लेकिन यह भूख मिटाने के लिए काफी नहीं है और उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *