Nirbhik Nazar

पत्नी की मज़ाक को सिरियस लेकर, पति ने करा लिया जेंडर चेंज, अब तलाक तक पहुंची नौबत, पढ़िये पूरी खबर…

भोपाल: राजधानी में कुटुंब न्यायालय की काउंसलर के पास एक बहुत ही अनोखा मामला आया है। एक युवक पहले तो अपनी पत्‍नी के कहने पर जेंडर बदलावकर लड़की बन गया। अब जब वह लड़की बनकर अपनी पत्नी के साथ रहने लगा तो पत्‍नी को यह पसंद नहीं आया। अब पत्नी ने इसी आधार पर पति से तलाक मांगा है। मामले में युवक के माता-पिता ने काउंसलर सरिता राजानी से संपर्क किया और अपने इकलौते बेटे के घर को बचाने की गुहार लगाई। मामले में पति-पत्नी की कई चरणों में काउंसिलिंग की जा चुकी है, लेकिन अब पत्नी घर छोड़कर चली गई है। दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं और वह मानने के लिए तैयार नहीं है। दोनों दिल्ली के एक कंपनी में इंजीनियर है और उन्‍होंने लवमैरिज की थी।

पत्नी ने मजाक में कहा था कि तुम भी लड़की बन जाओ

पति ने बताया कि उसके आफिस में एक लड़की थी जो जेंडर चेंज कराकर लड़का बन गई थी। पति ने उसको अपनी पत्नी से मिलवाया और कहा कि इसे देखकर लग रहा है कि यह लड़की है। पति अपनी पत्नी का काफी ख्याल रखता था। एक दिन मजाक में पत्नी ने पति से कहा कि तुम एक लड़की की तरह मेरा ध्यान रखते हो, तो तुम भी जेंडर बदलवाकर लड़की बन जाओ। एक साल तक चले ट्रीटमेंट के बाद जब पति पूरी तरह लड़की जैसा बन गया, तो अब पत्नी को अच्छा नहीं लगने लगा। उसने उसे कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रह सकती है। उसे तलाक चाहिए।

आठ माह से इस मामले की काउंसिलिंग कर रही हूं। पत्नी के मजाक में कही हुई बात पर पति ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। अब पत्नी साथ रहने के लिए तैयार नहीं है। मामले की काउंसिलिंग जारी है।

सरिता राजानी, काउंसलर, कुटुंब न्यायालय

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *