Nirbhik Nazar

त्रिवेन्द्र बोले – “सीएम बनने की रेस मे नहीं हूँ “मैं”

काशीपुर: रामनगर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ समय यहां रुके थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है। यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने विधायक का चुनाव भी नहीं लड़ा है। पार्टी जिसे उचित समझेगी सीएम बनाएगी।


शुक्रवार को मुरादाबाद रोड स्थित नवीन अनाज मंडी अतिथि गृह में पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां उन्होंने कहा कि हवा उड़ाई जा रही है कि निर्दलीय प्रत्याशी विधायक बनने जा रहे हैं लेकिन यह सही नहीं है। उत्तराखंड की जनता ने हमेशा राष्ट्रीय पार्टियों को ही महत्व दिया है। कहा कि यह मिथक भी इस बार टूट जाएगा कि प्रदेश में हर पांच साल बाद दूसरी पार्टी की सरकार बनती है।

उन्होंने कहा कि भितरघात जैसे मुद्दों को उचित फोरम पर ही उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि काशीपुर में भी भाजपाइयों ने एकजुटता के साथ पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया होगा। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, गजराज सिंह बिष्ट, मोहन बिष्ट, सीमा चौहान, गुरविंदर सिंह चंडोक, आशीष गुप्ता, लवीश अरोरा, अनिल कुमार, पुष्कर बिष्ट, रजत सिद्धू, वीरेंद्र चौहान, प्रसाद मंडित आदि थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *