Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे फिर करवट लेगा मौसम, इन पहाड़ी इलाकों मे पड़ेगी बर्फ

देहरादून: मौसम विभाग ने राज्य में 6 व 7 मार्च को बारिश, बर्फबारी का अनुमान लगाया है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश, बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है।

आठ मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं दून में शुक्रवार को 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। जो कि 11.6 डिग्री सेल्सियस के साथ एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पांच मार्च व आठ मार्च को राज्य में दो ताजा पश्चिमी विछोभ से मौसम परिवर्तन की उम्मीद है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *