Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: मतगणना को लेकर कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय मे 12 कंट्रोल रूम स्थापित, जिलाध्यक्षों को दिये गए ये निर्देश…  

देहरादून: कांग्रेस ने 10 मार्च को मतगणना को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। सभी जिलाध्यक्षों व प्रत्याशियों को पत्र भेजकर मतगणना से संबंधित तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी मुख्यालय में 12 सदस्यीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि मतगणना के दिन पार्टी डाक मतपत्र की गणना पर नजर रखेगी। ऐसे सर्विस वोटर जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या लंबे अवकाश पर रहे हैं अथवा दिवंगत हैं, उनके नाम भी मतपत्रों पर अंकित हैं। इन पर मतदान हुआ तो पार्टी विरोध दर्ज कराएगी। साथ में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विधायकों में तोडफ़ोड़ के अंदेशे को किया खारिज

उन्होंने मतगणना के बाद कांग्रेस विधायकों को अन्य राज्यों में भेजने की चर्चा को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ भाजपा की छवि की वजह से हो रहा है। भाजपा की छवि बन चुकी है कि वह सत्ता के लिए कहीं भी तोडफ़ोड़ कर सकती है। भाजपा को जवाब देना चाहिए कि यह छवि उसके माथे पर ताज है या कलंक। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों को कोई डर नहीं है। हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं। उन्होंने सात मार्च को भाजपा की बैठक और उसमें सरकार बनाने पर मंथन को सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम-लट्ठ करार दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *