Nirbhik Nazar

वन विकास निगम के डिपो में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

लालकुआं: कोतवाली  क्षेत्र अंतर्गत बजरी कंपनी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग सुखराम पुत्र स्व0 चंदा राम की वन निगम के डिपो नंबर 2 व 3 के बीच लगी तार बाढ़ के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मृतक की पत्नी और पुत्र सहित आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान मृतक की पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *