Nirbhik Nazar

पति-पत्नी की हो रही थी लड़ाई तभी पत्नी चिल्लाई, मेरा पति चोर और मच गया शोर, पुलिस ने दोनों को ले लिया हिरासत मे …

जालंधर: गांव जगतपुर में किराये के मकान में रहते अमनदीप सिंह को पत्नी राजवंत के साथ मारपीट करना महंगा पड़ गया। पति की पिटाई से आहत महिला ने गांव वालों के सामने उसके गैरकानूनी कामों की पोल खोल दी। कहा मेरा पति चोर और आसपास के गांवों में चोरी करता है। गांव वालों ने इसका पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पति को दबोचा तो पूछताछ में उसने भी बड़ा खुलासा किया। उसने कहा कि चोरी करने में उसकी पत्नी भी उसका साथ देती थी।

राजवंत कौर ने बताया कि उसका पति उससे मारपीट करता था। उसे पहले नहीं पता था कि वो चोरी करता है। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने कई बार लोगों को ये बताना चाहा लेकिन पति उसे मारपीट करके दबा देता था। अब तो उसको मारपीट करके घर से ही निकाल दिया। उसने अपनी बहन को फोन करके बुलाया। राजवंत ने कहा कि पति ने उसे बहुत बुरी तरह पीटा है। चोरी करने में पति अमनदीप का गांव का ही एक व्यक्ति देता हैं। लोग उसे चिब्बा कहते हैं।

पति ने चोरियों में पत्नी को भी शामिल बताया

दूसरी तरफ, मुख्य आरोपित अमनदीप सिंह ने कहा कि उसका एक साथी है। बाकी लोग उसके घर आते-जाते थे। उसने माना कि वह एक हफ्ते से ही चोरियां कर रहा है। चार-पांच ही चोरियां की है। उसकी पत्नी राजवंत कौर भी चोरियों में उसका साथ देती है। आरोपित ने और भी गांव के ही तीन चार लोगों के नाम लिए हैं।

गांव वालों ने की सख्त कार्रवाई मांग

किसान मनदीप सिंह ने बताया कि कई दिन हो गए, उनके खेतों की मोटर में से स्टार्टर और तारें काट ली गई थी। पुलिस चोरी के मामले में गंभीर नहीं है। अब किसानों ने खुद चोर पकड़े हैं। जगतपुर में किराये के मकान रहते आरोपित अमनदीप के पास हर रोज 15-20 लोग आते हैं। वो यहीं बैठकर शराब पीते। चोरी के कसूरवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

बेला पुलिस चौकी ने आरोपित अमनदीप सिंह व अन्य आरोपितों के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित किसानों ने आरोप लगाया कि आरोपित ने सरेआम अपने साथियों और कबाड़िये का नाम लिया है, जिसके पास चोरी की तारें, तांबा व अन्य सामान बेचा है। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही हैं। लेकिन पुलिस ने अभी कबाड़िये को मामले में नामजद नहीं किया है। चौकी बेला के इंचार्ज छिंदरपाल सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *