Nirbhik Nazar

कांग्रेस के दिग्गज भी पहुंचे देहरादून, सरकार बनाने पर मंथन जारी…

देहरादून: विधानसभा चुनाव 2022:मतगणना की तैयारियों की बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और आब्जर्वर बीवी पाटिल आज सुबह देहरादून पहुंच गए। बाकी नेताओं के सुबह दस बजे तक दून पहुंचने की उम्मीद है। कांग्रेस के शीर्ष नेता आज प्रदेश के नेताओं के साथ बैठकर मतगणना और उसके बाद की रणनीति पर चर्चा करेंगे। विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही टेंशन में हैं। एग्जिट पोल के अनुसार दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। वर्ष 2012 में यही स्थिति थी और उस दौरान कांग्रेस को 32 और भाजपा को31 सीट मिली थी। एक सीट की बढ़त पर कांग्रेस ने निर्दलीयों को जुटाकर बाजी मार ली थी।

लेकिन इस बार भाजपा भी पूरी तरह से अलर्ट है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पार्टी के सभी शीर्ष आज रणनीति तय करेंगे। जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस 42 से 48 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत पा रही है। 10 तारीख को तस्वीर साफ हो जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *