Nirbhik Nazar

बाप ने ही किया था नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, CCTV ने खोल दिया राज़, बेटी के सामने फूट – फूटकर रोने लगा बाप…

सूरत : गुजरात के सूरत में सरथाणा इलाके में गुरुवार को दस वर्षीय बच्ची के साथ एक अज्ञात आरोपी ने दुष्कर्म किया था. बच्ची के साथ हुई इस घटना से परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश थे. जिस के बाद पुलिस इस मामले में आरोपी की खोज के लिए जुट गई थी. पुलिस की जांच में जो बात सामने आई उससे सभी दंग रह गए. दरअसल मासूम बच्ची का बलात्कार, किसी अज्ञात शख्स ने नहीं बल्कि उसके अपने बाप ने ही किया था. अब पीड़ित बालिका को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. जबकि पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, पुलिस की टीम ने पीड़िता के घर के पास एक दुकान में लगा CCTV फुटेज खंगाला, तो उनके होश उड़ गए. क्योंकि, दोपहर में पिता ही घर आया था. यही नहीं, बलात्कार करने के बाद खुद ही बच्ची को पास के क्लिनिक भी ले गया था. पुलिस ने CCTV फुटेज के माध्यम से आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है. वहीं पकड़े जाने के बाद पिता फूट-फूटकर रोने लगा और पुलिस के पैर पकड़कर बोला- साहब! मुझसे  बहुत बड़ी भूल हो गई.

दरअसल, CCTV फुटेज देखकर पुलिस को पिता की हरकतों पर संदेह हुआ. पुलिस ने अस्पताल में दोबारा पूछताछ की तो बच्ची और उसकी बहन ने रोते हुए बताया कि पिता ने ही उसके साथ गलत काम किया है. पुलिस ने बच्ची के पिता को अरेस्ट कर लिया है. वहीं, आरोपी पहले कुछ नहीं बोल रहा था, मगर बेटियों के शिकायत करने के बाद फूट-फूटकर रोने लगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *