Nirbhik Nazar

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए नामांकन शुरू, प्रत्‍याशियों को करना होगा इन शर्तों का पालन

पटना: बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार की 24 सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही पर्चा भरने का क्रम शुरू हो जाएगा। नामांकन की आखिरी तिथि 16 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 17 मार्च को होगी। वहीं, नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 मार्च है। मतदान चार अप्रैल को होगा, जबकि मतों की गिनती सात अप्रैल को होगी।

दो वाहन लेकर ही कर सकते हैं प्रवेश 

नामांकन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन के दौरान प्रत्याशी निर्वाची पदाधिकारी कक्ष के 100 मीटर की परिधि में दो वाहन लेकर प्रवेश कर सकते हैं। इस क्रम में प्रत्याशी के साथ दो लोगों को आने की अनुमति मिलेगी। देश के वैसे नागरिक जिनका किसी भी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची सूची में नाम हो, वे विधान परिषद निर्वाचन के लिए अपना नामांकन दे सकते हैं। साथ ही संवीक्षा तिथि तक उनकी उम्र 30 वर्ष अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। नामांकन के लिए सामान्य अभ्यर्थी के लिए एनआर की राशि 10 हजार, जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रत्याशी के लिए पांच हजार रुपये निर्धारित है।

ये हैं निर्वाचन क्षेत्र

पटना, नालंदा,  गया सह जहानाबाद सह अरवल, औरंगाबाद, नवादा, भोजपुर सह बक्सर, रोहतास सह कैमूर, सारण, सिवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी सह शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर सह जमुई सह लखीसराय सह शेखपुरा, बेगूसराय सह खगड़ि‍या, सहरसा सह मधेपुरा सह सुपौल, भागलपुर सह बांका, मधुबनी, पूर्णिया सह अररिया सह किशनगंज और कटिहार निर्वाचन क्षेत्र।

चुनाव आचार संहिता का गंभीरता से करें पालन

बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) एचआर श्रीनिवास की मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव संंबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। बैठक में भाजपा, सीपीआइ, सीपीआइ (एम), कांग्रेस, एनसीपी, तृणमूल कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, राजद, जदयू, रालोजपा,  लोजपा (रामविलास), रालोसपा और माले के प्रतिनिधि शामिल हुए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *