Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे भाभी से हार गया देवर…

देहरादून: उत्तराखंड मे जनता के जनाधार ने इस बार भी बीजेपी का साथ दिया है और भाजपा को करीब 48 सीट मिलती दिख रही हैं वहीं कांग्रेस को 18 सीटों के करीब मिलती दिख रही हैं। इस राजनीतिक लड़ाई मे भगवानपुर विधानसभा से देवर भाभी की लड़ाई दिलचस्प रही। भगवानपुर से एक तरफ जहां कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश मैदान मे थी तो वहीं बहुजन समाज पार्टी से ममता के देवर सुबोध राकेश ताल ठोंक रहे थे। हालांकि देवर सुबोध राकेश पर भाभी ममता काबू पा चुकी हैं और करीब 4800 वोटों से देवर को पटखनी देकर जीत दर्ज कर चुकी हैं।

आपको बता दें भगवानपुर विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश ने साबित कर दिया कि वह राकेश परिवार की राजनैतिक विरासत की असली हकदार हैं। इस बार भी उन्होंने अपने देवर को करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस की ममता राकेश को 44,666 और बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को 39,858 मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी 11,998 मत मिले हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *