Nirbhik Nazar

नतीजे आने से पहले ही हरीश रावत ने मान ली थी हार ! अब जनता से मांगी माफी…

हल्द्वानी : उत्तराखंड में कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे पूर्व सीएम हरीश रावत को बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा है। यह उनकी सबसे बड़ी हार में से एक है। वह करीब 16 हजार वोटों से हारे हैं। बस औपचारिक घोषणा बाकी है। हार की ओर बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए उन्होंने अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर फेसबुक पोस्ट व ट्वीट कर बात रखी।

उन्होंने कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से जिनमें बिंदुखत्ता, बरेली रोड के सभी क्षेत्र सम्मिलित हैं। क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे उनसे मैंने किये, उनको पूरा करने का मैंने अवसर गवा दिया है, बहुत अल्प समय में आपने मेरी तरफ स्नेह का हाथ बढ़ाने का प्रयास किया। मैं अपने आपको आपके बड़े हुए हाथ की जद में नहीं ला पाया। कांग्रेसजनों ने अथक परिश्रम कर मेरी कमजोरियों को ढकने और जनता के विश्वास को मेरे साथ जोड़ने का अथक प्रयास किया।

उसके लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूंँ। एक बार राजनीति स्थिति में स्थायित्व आ जाए, लोगों का ध्यान अपने दैनिक कार्यों पर आ जाए तो मैं, लालकुआं क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने के लिए उनके मध्य पहुंचूंगा।  उन्होंने मुझसे श्रेष्ठ उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुना है उनको और उनके द्वारा चयनित उम्मीदवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। हरदा पूर्व दाे सीटों पर चुनाव हार चुके हैं, अब 2022 में करारी से उनके राजनीतिक करियर पर बुरा प्रभाव डालेगा। कांग्रेस हाईकमान के सामने उनका वह रुतबा नहीं रहेगा। आगे के राजनीतिक जीवन पर भी प्रश्नचिह्न लगना तय है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *