Nirbhik Nazar

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव मे, 2 मौजूदा CM और 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों को करना पड़ा हार का सामना…

नई दिल्लीः 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं जो कई राजनीतिक दिग्गजों के लिए निराशा लेकर आए हैं. इस चुनाव में 2 मौजूदा और 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सीट गंवानी पड़ी है. साथ ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत 3 मौजूदा उपमुख्यमंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है.

CM पुष्कर धामी की हार

विधानसभा चुनावों में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपनी-अपनी सीट हार देखनी पड़ी है. यही हाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल का भी हुआ है. वे भी अपनी-अपनी सीट से हार गए हैं.

TMC उम्मीदवार भी पराजित

गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री और TMC के उम्मीदवार चर्चिल अलेमाओ को बेनौलिम सीट से आप उम्मीदवार के हाथों हार का सामना करना पड़ा. तटीय राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वियों के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि गोवा में बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है और वह अगली सरकार का गठन करेगी.

केशव प्रसाद मौर्य की हार

उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवर को विपक्ष के नेता और कांग्रेस उम्मीदवार दिगम्बर कामत ने हरा दिया है जबकि अन्य उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर को क्वीपेम सीट से कांग्रेस के अल्टोन डीकोस्टा ने हराया है. इसी तरह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट से समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल से 7,337 मतों से विधानसभा चुनाव हार गए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *