Nirbhik Nazar

पुलिस के डर से, दुल्हंन को छोड़कर सुहागरात से फरार हो गया दूल्हाद, पुलिस को नहीं था इस बात का इल्म…

रामपुर: सैदनगर में दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। आरोपित तब दूल्हा बना हुआ था। उसकी सुहागरात थी। पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही वह अपनी सुहागरात छोड़कर घर से फरार हो गया। पुलिस की इस कार्रवाई से स्वजन में आक्रोश है। वहीं मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपित पर दुष्‍कर्म का मुकदमा दर्ज है। दोनों परिवारों में समझौते की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी।

घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक गांव की युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग था। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में वह शादी से मुकर गया। इस पर युवती थाने पहुंच गई। दो दिन पहले युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। युवक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए समझौता कर लिया।

दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद गुरुवार देर शाम दोनों का निकाह करा दिया गया। युवक निकाह के बाद पत्नी को लेकर घर पहुंच गया। दोनों कमरे में सुहागरात मना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दबिश दे दी। पुलिस के आने की जानकारी पर दूल्हा पीछे के रास्ते कमरे से निकल गया और दीवार कूदकर भाग गया। अजीमनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। उसकी तलाश में पुलिस गई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने या निकाह होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *