Nirbhik Nazar

मां को नहीं आ रहा था रास, बेटी फोन पर करती थी बात, गला दबाकर कर दी हत्या, पढ़िये पूरी खबर

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में हैरान कर देने वाली एक घटना हुई है. यहां रंगरा सहायक थाना (ओपी) क्षेत्र में रिश्ते को तार-तार कर देने वाले वारदात को अंजाम दिया गया है. जहां एक मां ने बेटी को दूसरे के घर टीवी देखने जाने के कारण पहले पिटाई कर दी और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

मां को पसंद नहीं था बेटी का फोन पर व्यस्त रहना 

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि चापर दियारा गांव में रहने वाली मनीषा कुमारी (15) हमेशा मोबाइल फोन पर व्यस्त रहती थी और अक्सर बात करती रहती थी. उसकी मां सोमा देवी को यह पसंद नहीं आता था. बताया जा रहा है कि मनीषा के पिता अरूण मंडल दो विवाह किए हैं. पहली पत्नी से तीन बेटी है जिसमें मृतका मनीषा कुमारी सबसे छोटी बेटी थी. मनीषा अपनी दादी और सौतेली मां सोमा देवी के साथ रहती थी.

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार 

रंगरा ओपी के प्रभारी चनवीर यादव ने बताया कि आरोप है कि गुरुवार की देर शाम मनीषा पास के ही एक घर में टीवी देखने गई थी. सौतेली मां वहां पहुंच गई और मनीषा की जमकर पिटाई कर दी, जिसका उसने विरोध किया. इसी दौरान उसने बेटी मनीषा की गला दबा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. चनवीर यादव ने बताया कि मृतका की बड़ी बहन विशाखा देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी सोमा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *