Nirbhik Nazar

दर्जनों क्राइम शो देखकर किया इंजीनियर ने बीवी का कत्ल, मगर एक गलती ने खोल दी पोल

रायगढ़: महाराष्ट्र का रायगढ़ जिला और वहां का माथेरान इलाका जो एक टूरिस्ट प्लेस है। इसी माथेरान के इंदिरा नगर के एक लाज में 12 दिसंबर 2021 को एक लाश मिली। लाश में सिर नहीं था और धड़ से पता चला कि वह लड़की ही थी। हालांकि बड़ा सवाल था कि वह कौन था? लड़की के शरीर पर कपड़े नहीं थे और कातिल ने लड़की के हाथ में बने टैटू के निशान को भी खुरच दिया था।

रायगढ़ जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू हुई। होटल का रजिस्टर चेक किया गया तो पता चला कि उक्त कमरे में अमजद और रुबीना रुके हुए थे। पुलिस के लिए पहला बड़ा झटका था कि रजिस्टर में दर्ज पते पर इन नामों से कोई भी नहीं रहता था। सीसीटीवी फुटेज में भी लड़की दिखती है जो मास्क लगाए हुए है और लड़का बैग के साथ घटना के दिन लाज से बाहर निकला था।

रास्ते में लगे कैमरे ने पुलिस को एक खाई की तरफ पहुंचाया, जहां एक खून से सनी पॉलिथीन मिली। उस पॉलिथीन में लड़की का सिर मिला, जिसका धड़ लाज में मिला था। जांच में पता चला कि दोनों कपल असल में पति-पत्नी थे, जिनकी शादी मई 2021 में हुई थी। इस केस में पता चला कि पनवेल का रहने वाला युवक का नाम रामसिलोचन पाल है जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और एक आईटी फर्म में नौकरी करता था।

मलाड में रहने वाली मृतका का नाम पूनम पाल था जो कि गोरेगांव के एक अस्पताल में पेशे से नर्स थी। दोनों मूलतः यूपी के रहने वाले थे और कामकाजी होने के चलते वीकेंड में मिलते थे। इसी क्रम में वह माथेरान घूमने गये थे, पति को कुछ दिन पहले ही बातों-बातों में पता चला कि पूनम की जिंदगी में पहले भी कोई लड़का था। इसी के चलते उसने पूनम की हत्या की साजिश रची, इसके लिए उसने दर्जनों क्राइम शो देखे।

पूनम की हत्या के बाद युवक ने कई सारे सबूत मिटाने की कोशिश की। जैसे उसने अपने घर से निकलने से पहले ही अपना फोन ऑफ कर दिया था। फिर हत्या के बाद ही उसने अपना फोन ऑन किया। इसके अलावा उसने पूनम के फोन और सिर को भी अलग-अलग फेंका था। ताकि उसे कोई पकड़ न पाए लेकिन कई सारे सर्विलांस सबूत और डिजिटल ट्रांजैक्शन के चलते रामसिलोचन पकड़ा गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *